ग्वालियर। 22.07.2026
घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी फिरोज खान निवासी ग्राम सिसगांव थाना गिजोर्रा जिला ग्वालियर ने थाना गिजोर्रा में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 19.07.2026 की शाम को वह और उसका छोटा भाई सरीफ खान अपनी मोटरसाईकिल से शुक्लहारी से अपने गांव सिसगांव की तरफ आ रहे थे। जैसे ही मैं शुक्लहारी में आटे की चक्की के पास पहुंचा तो मोटरसाईकिल से मेरे गांव का नबल कुशवाह मेरे पास आया और और पुराने मुंहबाद को लेकर बिना वजह माँ बहिन की गंदी गंदी गालियां देने लगा। मैं वहां से चुपचाप अपने घर पर पहुंच गया। तो नबल कुशवाह एक अधिया लेकर मेरे घर के बाहर खड़े होकर मुझे और मेरे परिवार के लोगों को माँ बहिन की गालियां देने लगा। और बोला कि बाहर निकल के आ तुझे जिन्दा नहीं छोडूंगा। मैं घर से बाहर आया तभी मेरे परिजन भी घर के बाहर आ गये। तो नबल कुशवाह तुरन्त वहां से भाग गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गिजौर्रा में अपराध क्रमांक 83/2026 धारा 296(बी),351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ग्वालियर श्री जयराज कुबेर को थाना गिजौर्रा पुलिस की टीम बनाकर प्रकरण में वांछित आरोपी को शीध्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गिजोर्रा उप निरीक्षक उपेन्द्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम को उक्त प्रकरण के आरोपी की पतारसी हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना थाना गिजोर्रा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी नबल किशोर कुशवाह पुत्र दाताराम कुशवाह आयु 38 वर्ष निवासी सिसगांव को पकड़ लिया गया। पकड़े गये आरोपी से उक्त प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी की निशादेही पर हथनौरा किरोल रोड पुलिया के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार एक 315 बोर की अधिया एवं एक 315 बोर का जिंदा राउण्ड को विधिवत जप्त किया गया। थाना गिजोर्रा पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में धारा 25(1बी)(ए) आर्म्स एक्ट इजाफा कर आरोपी को अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया।
जप्तशुदा हथियारः- एक 315 बोर की अधिया मय एक जिंदा राउण्ड।





