🔴 घटना में प्रयुक्त 01 बजाज चेतक स्कुटी, एक 315 बोर का कट्टा एवं 02 चले हुए खोका जप्त किये गये।

ग्वालियर दिनांक 29.07.2026।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी हिमांशु राजपूत निवासी महावीर कॉलोनी, गोला का मंदिर, ग्वालियर ने थाना गोला का मंदिर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी से तलाक का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। इसी विवाद को लेकर दिनांक 24/25.07.2026 की दरमियानी रात्रि में आरोपी मनू पुत्र चन्द्रपाल सिंह परिहार निवासी 14 बटालियन, सिकंदर कम्पू, ग्वालियर उसके घर के बाहर आकर अश्लील गालियां देने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अवैध कट्टे से 2-3 राउंड फायर किए, जिनमें से गोलियां घर की खिड़कियों के कांच में लगीं, जिससे कांच टूट गए। घटना के दौरान आरोपी ने फरियादी को जान से मारने की धमकी देते हुए स्कूटी से मौके से फरार हो गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गोला का मंदिर में अपराध क्रमांक 264/26 अंतर्गत धारा 110, 296(बी), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

उक्त घटना मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा प्रकरण में वांछित आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा थाना प्रभारी गोला का मंदिर को पुलिस की टीम बनाकर आरोपियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री संदीप बांगरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोला का मंदिर निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव द्वारा पुलिस की टीम को आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना थाना गोला का मंदिर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी मनू पुत्र चन्द्रपाल सिंह परिहार निवासी 14 बटालियन, सिकंदर कम्पू, ग्वालियर को धरदबोचा। पूछताछ में आरोपी के द्वारा उक्त घटना करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर पानी की टंकी के पास पिन्टू पार्क से 01 काले रंग की बजाज चेतक स्कूटी तथा उसकी डिग्गी से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का कट्टा एवं 02 चले हुए खोका जप्त किये गये। आरोपी को उक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:- मनू पुत्र चन्द्रपाल सिंह परिहार निवासी 14 बटालियन, सिकंदर कम्पू, ग्वालियर

जप्त हथियार:- घटना में प्रयुक्त 01 बजाज चेतक स्कुटी, एक 315 बोर का कट्टा एवं 02 चले हुए खोका जप्त किये गये।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content