ग्वालियर ।। 29.07.2026 ।। – माननीय प्रशांत पाण्डेय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देशन में ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजावल जग्गा (भापुसे) व उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में ग्वालियर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे के.आर.जी तिराहा, गोविंदपुरी एवं ठाटीपर क्षेत्र में जिला न्यायाधीश द्वारा मजिस्ट्रेटों की दो टीमें गठित की गई एवं यातायात पुलिस बल के साथ उपस्थित रहकर यातायात नियमों का उल्लंघन / पालन न करने वालों वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।

इस कार्यवाही के दौरान थाना यातायात कंपू क्षेत्र के आर जी तिराहा पर यातायात नियमों का पालन न करने वाले जैसे बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट, बिना बीमा के यातायात पुलिस कंपू द्वारा 32 वाहन चालकों के विरूध्द मोटर व्हीकल एक्ट में कार्यवाही कर 12000 /- एवं मजिस्ट्रेट महोदय के 44 चालान कर राशि 58000/- जमा कराई गई एवं तीन दोपहिया वाहनों को कार्यवाही हेतुथाना कंपू पर रखवाया गया है ।
इसी प्रकार थाना यातायात झांसी रोड क्षेत्र में यातायात नियमों का पालन न करने वाले जैसे बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट, बिना बीमा हूटर एवं ब्लॉक फिल्म आदि के यातायात पुलिस झांसी रोड द्वारा 48 वाहन चालकों के विरूध्द मोटर व्हीकल एक्ट में कार्यवाही कर 29000/- एवं मजिस्ट्रेट महोदय के द्वारा 24 चालान की राशि 42000/- जमा कराई गई । इस प्रकार मजिस्ट्रेट महोदय एवं यातायात पुलिस के दोनों थानों के द्वारा आज की गई कार्यवाही में कुल 151 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर कुल 1,41,000/- रुपए की राशि जमा कराई गई है।
आज की कार्यवाही में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाह,श्री विजयपाल सिंह चौहान, जे.एम.एफ.सी. ग्वालियर,श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाह, जे.एम.एफ.सी. ग्वालियर,सुश्री मधुलिका खत्री, जे.एम.एफ.सी. ग्वालियर, श्री उपमन्यु शुक्ला, जे.एम.एफ.सी. ग्वालियर,श्री सक्षम नरूला, जे.एम.एफ.सी. ग्वालियर,श्री ऋषभ दीक्षित, जे.एम.एफ.सी. ग्वालियर सुश्री ऐका सोनी, जे.एम.एफ.सी., ग्वालियर श्री अनिरूद्ध उचाडिया, जे.एम.एफ.सी. ग्वालियर एवं यातायात पुलिस की ओर से थाना यातायात कंपू प्रभारी रक्षित निरीक्षक डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह तोमर,थाना यातायात झांसी रोड प्रभारी रक्षित निरीक्षक धनंजय शर्मा और दोनों थानों का अन्य बल उपस्थित रहा ।





