ग्वालियर। 07.08.2026
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादिया ऊषा(परिवर्तित नाम) निवासी जनकगंज जिला ग्वालियर ने दिनांक 04.08.2026 को थाना झॉसीरोड़ में रिपोर्ट लेख कराई कि वह वर्ष 2023 में अपने घर मे किराने की दुकान चलाती थी मेरे घर के सामने एक मकान बन रहा उसमें मनीष जाटव सेन्टिंग का काम करने आया था उसी समय मेरी उससे जान पहचान हो गई। मनीष ने स्वयं को अविवाहित बताते हुए एवं शादी करने का आश्वासन देकर मुझे अपने साथ रहने के लिए प्रेरित किया। बहकावे में आकर मैं उसके साथ नाका चन्द्रवदनी में रहने लगी जहॉ उसने शादी का झांसा देकर मेरे साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए तथा समय-समय पर मुझेे अपने साथ विभिन्न स्थानों पर रखा तथा बाद में कई बार छोड़कर चला गया। मनीष द्वारा पुनः शादी का आश्वासन देकर विश्वास में लिया गया, किंतु अंततः उसने शादी नहीं की और लगातार टालमटोल करता रहा है मनीष ने मुझे शादी का झांसा देकर कई बार गलत काम किया है । फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना झॉसीरोड में आरोपी के खिलाफ अप0क्र0 233/26 धारा 69 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर शहर(पूर्व) डॉ. श्री शिवेश सिंह बघेल को थाना झांसीरोड पुलिस टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कराने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी विश्वविद्यालय श्री संदीप बांगरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झांसीरोड निरी0 शक्ति सिंह यादव के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश उसके निवास व छिपने के संभावित जगहों पर की गई। इसी दौरान दिनांक 06.08.2026 को पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का आरोपी अपने घर पर है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम मनीष जाटव की तलाश हेतु उसके निवास स्थान पर पहुँचे तो आरोपी मनीष जाटव पुलिस को देखकर अपने घर की छत से पीछे के रास्ते से भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनीष जाटव पुत्र रघुवीर जाटव उस 32 साल निवासी बघेल बस्ती गोलपहाड़िया थाना जनकगंज ग्वालियर का होना बताया। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया। जिस पर से पुलिस द्वारा आरोपी को थाना झॉसीरोड़ के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया।





