🔴 आरोपियों ने थाना झांसीरोड़ एवं उटीला के अलावा थाना सिरोल, कंपू, पनिहार, डबरा शहर एवं गोराघाट जिला दतिया से भी भैंस चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया है।

ग्वालियर दिनांक 11.08.2026। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को चोरी के लंबित अपराधों में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व डॉ. शिवेश सिंह बघेल द्वारा लंबित प्रकरणों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर सतत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी विश्वविद्यालय संदीप बांगरे एवं एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झांसीरोड निरीक्षक शक्ति सिंह यादव तथा थाना प्रभारी उटीला उप निरी. नरेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीमों को थाना झांसीरोड़ एवं उटीला क्षेत्र से चोरी गई भैंसों की पतारसी कर भैंस चोर गिरोह का पर्दाफाश करने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सेल तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया जाकर आरोपियों की तलाश की गई।

दौराने विवेचना तकनीकी सहायता एवं मुखबिर सूचना पर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि उटीला क्षेत्र के ग्राम बस्तरी एवं सिकरौदा तरफ भैंस चोर गैंग के लोग दो पिकअप वाहनों से घूम रहे हैं। उक्त सूचना पर झांसीरोड एवं थाना उटीला पुलिस की टीमों को मुख्बिर के बताये स्थानों पर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु भेजा गया। झांसीरोड पुलिस टीम को सिकरौदा चौराहा पर एक संदिग्ध वाहन नम्बर यूपी94-एटी-4416 बुलेरो पिकअप रोड़ किनारे खड़ा दिखाई दिया जिसमें कुछ लोग बैठे दिखे, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा चोरों तरफ से घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में पिकअप वाहन चालक ने अपना नाम 1. आकाश यादव 2. हारुन खान 3. चाँद खा 4.जुबेर खान बताया। पकड़े गये चारों संदिग्धों से उक्त प्रकरणों के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने अन्य साथियों आसिफ खान, इरफान खान, अनीश खान, शोएब खान के साथ मिलकर उक्त भैंस चोरी की घटनाऐं कारित करना बताया। जिस पर से पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेरो पिकअप विधिवत जप्त की गई।

एक अन्य सूचना पर थाना उटीला पुलिस जैसे ही पंचमपुरा तिराहे के पास पहुंचे तभी ग्राम बस्तरी की ओर से मुखबिर की बताये गये हुलिया का एक पिक अप लोडिंग वाहन आते हुए दिखा जिसे रोककर उसमें बैठे हुए लोगों से नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम 1. मोहम्मद आसिफ 2. मोहम्मद अनीस 3. इरफान कुरैशी 4. शोएब कुरैशी 5. अनिकेत यादव होना बताया। पुलिस द्वारा संदेहियों से गहनता से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा उटीला क्षेत्र से भैंस चोरी करने के लिए आना एवं गांव देहात में सुनसान में बंधी भैंस की तलाश करना बताया। उन्होने कुछ समय पूर्व ग्राम टिहौली से भी भैंसे चोरी करना स्वीकार किया गया। थाना उटीला पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरा में प्रयुक्त एक लोडिंग पिकअप गाड़ी नम्बर यूपी93-डीटी-5548 को जप्त किया एवं आरोपी मोहम्मद आसिफ की निशादेही पर लोडिंग वाहन से एक 315 बोर का देशी हाथ का बना हुआ कट्टा मय एक जिंदा कारतूस जप्त किया गया। पकड़े गये आरोपियों ने थाना झांसीरोड क्षेत्र में भी अपने साथियों के साथ मिलकर भैंस चोरी करना बताया। जिन्हे थाना झांसीरोड़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने थाना झांसीरोड़ एवं उटीला के अलावा थाना सिरोल, कंपू, पनिहार, डबरा शहर एवं गोराघाट जिला दतिया से भी भैंस चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से चोरी की गई भैंसों के संबंध में पुलिस रिमाण्ड लेकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

घटनाओं का संक्षिप्त विवरण:-
(1). थाना झांसीरोड- फरियादी रनवीर गुर्जर निवासी कुशराजपुर, थाना झांसीरोड ने रिपोर्ट की कि दिनांक 31.07.2026 की दरमियानी रात करीब 12ः50 बजे अज्ञात चोर उसके टीनशेड में बंधी 02 भैंसों को बुलेरो पिकअप वाहन में लोड कर चोरी कर सिकरौदा चौराहा की ओर फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना झांसीरोड में अपराध क्रमांक 231/26, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
(2). थाना झांसीरोड- फरियादी मनजीत गुर्जर निवासी कोटे की सराय, थाना झांसीरोड ने रिपोर्ट की कि दिनांक 04/05.08.2026 की दरमियानी रात उसके पिता द्वारा घर के बाहर बने टीनशेड में बंधी 02 भैंस एवं 01 भैंस के बच्चे को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। आसपास तलाश करने पर भी पशु नहीं मिले। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना झांसीरोड में अपराध क्रमांक 237/26, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
(3). थाना उटीला- फरियादी राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम टिहोली, थाना उटीला, जिला ग्वालियर ने थाना उटीला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 04/05.08.2026 की दरम्यानी रात करीब 01ः15 बजे उसकी नींद खुलने पर उसने देखा कि घर के पास बंधी उसकी दो भैंसे एवं एक पड़िया गायब थीं। तलाश करने पर सड़क के उस पार एक बोलेरो पिकअप वाहन में अज्ञात व्यक्ति उसकी दो भैंसों एवं पड़िया को लादते हुए दिखाई दिए और वह चोर पशुओं को बोलेरो पिकअप में लादकर मौके से फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना उटीला में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 73/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

थाना उटीला टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपीगण-
1. अनीश पुत्र रशीद खान उम्र 24 साल निवासी खानपुर जिला औरैया
2. इरफान कुरैशी पुत्र कल्लू कुरैशी उम्र 24 साल निवासी तिलक नगर उरई जिला जालौन
3. शोएब कुरैशी पुत्र नवी खान उम्र 19 साल निवासी रामगढ़ बजरंग मंदिर के पास झांसी
4. अनिकेत पुत्र जयचंद यादव उम्र 19 साल निवासी रामनगर खांदी थाना तालबेहट जिला ललितपुर
5. आसिफ पुत्र साबिर खान उम्र 24 साल निवासी ग्राम खानपुर औरैया

थाना झांसीरोड टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपीगण-
6. जुबेर पुत्र नसीम खान उम्र 19 साल निवासी उरई जिला जालौन
7. चांद पुत्र साबिर खान उम्र 22 साल निवासी खानपुर औरैया
8. हारून पुत्र नशीब खान उम्र 21 साल निवासी तिलक नगर सैनिक कॉलोनी औरैया
9. आकाश पुत्र रज्जन यादव उम्र 23 साल निवासी तालबेहट जिला ललितपुर

जप्त मशरूका:-
1. थाना झांसीरोड – एक लोडिंग यूपी94-एटी-4416 बुलेरो पिकअप।
2. थाना उटीला – एक लोडिंग पिक अप गाडी नम्बर यूपी93-डीटी-5548 एवं एक 315 बोर का देशी हाथ का बना कट्टा मय एक जिंदा कारतूस

keyboard_arrow_up
Skip to content