🔴 वारंटी के खिलाफ थाना अपराध, थाना गिरवाई, एवं थाना घाटीगांव में दुष्कर्म, एससी/एसटी एक्ट, आर्म्स एक्ट, रंगदारी के कुल 05 अपराध पंजीबद्ध हैं।
🔴 उक्त प्रकरणों में आरोपी के खिलाफ माननीय न्यायालय से कुल 04 स्थाई व 01 गिरफ्तारी वारंट जारी है।

ग्वालियर दिनांक 13.08.2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में फरार स्थाई वारंटियों की धरपकड हेतु अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर(भापुसे) के द्वारा क्राइम ब्रांच ग्वालियर की टीम को फरार स्थाई वारंटियों के संबंध में सूचना एकत्रित कर कार्यवाही हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार एवं डीएसपी अपराध श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अपराध निरी0 अमित शर्मा के द्वारा क्राइम ब्रांच पुलिस की एक टीम को थाना अपराध शाखा के अप0क्र0-35/17 में फरार एवं माननीय न्यायालय से प्र0क्र0 5748/17 में जारी स्थाई वारंटी रामाधार गुर्जर उर्फ कांडी को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने तलाशी पुलिस टीम को तकनीकी सहायता के आधार पर जानकारी मिली कि उक्त प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को करैरा, शिवपुरी में है। उक्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने शिवपुरी में जाकर तलाश की तो जरिए मुखबिर ज्ञात हुआ कि उक्त वारंटी ग्राम अमोला थाना करैरा शिवपुरी में है। जिस पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो ग्राम अमोला की मैनरोड पर वारंटी खड़ा मिला जिसे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रामाधार उर्फ कांडी गुर्जर पुत्र मुंशी सिहं गुर्जर उम्र 45 साल निवासी शंभूपुरा थाना गिरवाई जिला ग्वालियर का होना बताया। पुलिस द्वारा उक्त वारंटी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

उक्त वारंटी थाना अपराध, थाना गिरवाई, एवं थाना घाटीगांव में दुष्कर्म, एससी/एसटी एक्ट, आर्म्स एक्ट, रंगदारी के प्रकरणों में फरार चल रहा था, जिसके विरूद्ध माननीय न्यायालय से कुल 04 स्थाई वारंट एवं 01 गिरफ्तार वारंट जारी किया गया था।*गिरफ्तार स्थायी वारंटी- रामाधार उर्फ कांडी गुर्जर पुत्र मुंशी सिहं गुर्जर उम्र 45 साल निवासी शंभूपुरा थाना गिरवाई जिला ग्वालियर।

keyboard_arrow_up
Skip to content