ग्वालियर। दिनांक 17.08.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में रेंडम वाहन चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुक्रम में एसडीओपी भितरवार श्री गगन हनवत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बेलगढ़ा उनि0 महेन्द्र कुमार प्रजापति के द्वारा आज दिनांक 17.08.2026 को थाना बल की टीम को बेलगढा पुलिया के सामने संदिग्ध वाहन चालकों की धरपकड़ हेतु लगाया गया। दौराने चेकिंग एक सफेद कलर की बुलेरो गाडी पुलिस चेकिंग को देखकर गाडी का चालक पीछे करने का प्रयास करने लगा जो संदिग्ध प्रतीत होने पर मुस्तैदी से खड़े पुलिस जवानों द्वारा घेराबंदी कर बुलेरो गाड़ी को रोक लिया गया। चेक करने पर गाड़ी में दो संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए मिले जिनसे पूछताछ करने पर गाड़ी चालक ने अपना नाम जितेन्द्र रावत पुत्र ज्ञान सिंह रावत उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम देवरी कला थाना बेलगढ़ा जिला ग्वालियर व चालक की बगल बाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सोनू पुत्र जोगेन्द्र सिंह सिख उम्र 22 साल निवासी देवरीकला थाना बेलगडा जिला ग्वालियर का होना बताया।
पुलिस टीम द्वारा बुलेरो गाड़ी की तलाशी लेने पर पीछे डिग्गी में दो सफेद व हरे कलर के कट्टे मुंह बधे रखे हुये मिले, जिन्हे खोलकर चेक करने पर उनमें मादक पादर्थ गांजा भरा हुआ मिला। जिसकी तौल कराने पर उनका बजन कुल 57 किलो 600 ग्राम कीमती लगभग 06 लाख रूपये का होना पाया गया। पकड़े गये दोनों आरोपियों का यह कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय होने से आरोपीगणांे के कब्जे से 57.600 किलोग्राम गांजा तथा बुलेरो गाड़ी क्र0 यूपी84-जे-6973 को विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बेलगढ़ा में अप0क्र0- 47/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर दोनों तस्करों से अवैध गांजा के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार तस्कर:-
1. जितेन्द्र पुत्र ज्ञान सिंह रावत उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम देवरी कला थाना बेलगढ़ा ग्वालियर।
2. सोनू पुत्र जोगेन्द्र सिंह सिख उम्र 22 साल निवासी देवरीकला थाना बेलगढ़ा जिला ग्वालियर।
जप्त मशरूका:- 57 किलो, 600 ग्राम अवैध गांजा कीमती लगभग 06 लाख रूपये एवं एक बुलेरो गाड़ी क्र0- यूपी84-जे-6973 को किया जप्त।





