🔴 आरोपियों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल व एक जिंदा राउंड को किया जप्त।

ग्वालियर। दिनांक 24.08.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी अनुराग किरार निवासी वंशी पुरा मुरार ने थाना मुरार में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 23.08.2026 को वह अपने घर के बाहर था तभी नज्जू खान अपने साथी रवि श्रीवास उर्फ गौरा के साथ एक मोटरसाइकिल से आया और पुरानी रंजिश पर मुझे मां बहिन की गंदी-गंदी गालीयां देने लगा मैंने गालियां देने से मना किया तो नज्जू खान ने पिस्टल निकालकर तीन चार फायर किया। जिससे मैं बच गया तभी मेरी मां और मेरी चाची आ गयी जिन्हें देखकर नज्जू खान अपने साथी रवी श्रीवास के साथ मोटरसाइकिल से भागने लगा जाते समय कह रहा था आज तो बच गया आईन्दा मिला तो जान से खत्म कर दूंगा। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना मुरार में अप0क्र0- 426/26 धारा 296(बी),110,351(3),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) को थाना मुरार पुलिस की टीम से उक्त घटना में वांछित सभी आरोपियों को शीध्र पकडवाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री संदीप बांगरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मैना पटेल के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु भेजा गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 24.08.2026 को मुखबिर सूचना पर से उक्त प्रकरण में वांछित दोनों आरोपियों महेशपुरा चौराहा के पास मुरार से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होने अपने नाम नजरूद्वीन उर्फ नज्जु पुत्र कमरूद्वीन खान उम्र 28 साल निवासी वंशीपुरा मुरार एवं रवि सेन पुत्र मुकेश सेन उम्र 26 साल निवासी गोल पहाड़िया शंकर कॉलोनी ग्वालियर बताया। पकड़े गये दोनों आरोपियों से उक्त प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया। उक्त दोनों आरोपियों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल व एक जिंदा राउंड को विधिवत जप्त किया गया। थाना मुरार पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया।

जप्त मशरूकाः- घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल व एक जिंदा राउंड किया जप्त।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content