🔴 जुआरियों से कुल 52,700/- रुपए नगद, और एक ताश की गड्डी की जप्त।

ग्वालियर। 26.08.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में जुआरियों व सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में आज दिनांक 26.08.2026 को थाना मुरार पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुरार क्षेत्रातंर्गत पंछी नगर, बड़ागांव में कुछ व्यक्ति रुपये पैसों से हार जीत का दाव लगा कर जुआ खेल रहे है, उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) ने थाना प्रभारी मुरार को उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री संदीप बांगरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मैना पटेल के नेतृत्व में थाना बल की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताये स्थान पंछी नगर, बड़ागांव मुरार के पास एक निर्माणाधीन मकान में देखा तो कुछ लोग एक कमरे में आमने-सामने बैठकर ताश पत्तों से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे।

उक्त लोगों को थाना मुरार पुलिस की टीम द्वारा घेरकर पकड़ा और नाम पूछा तो उन्होने अपने नाम 1.वीरेंद्र पाल 2. ज्ञानेंद्र कुशवाहा 3. आकाश यादव 4.हेम कुमार पाल 5. मोनू खटीक 6 मेहताब यादव 7. दीवान यादव 8. गौरव प्रजापति 9. अमर सिंह जाटव 10. चिन्मय कुशवाहा 11.कमलेश उर्फ करुआ यादव बताया। पुलिस द्वारा पकड़े गये जुआरियों के सामने फड़ से कुल 52,700/- रुपए नगद और एक ताश की गड्डी को जप्त किया। उक्त व्यक्तियों का कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट का दण्डनीय होने से थाना मुरार में धारा 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

जप्त मशरूका: कुल 52,700/- रुपए, और एक ताश की गड्डी को जप्त किया।

keyboard_arrow_up
Skip to content