ग्वालियर। 25.08.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर जिले के समस्त थाना प्रभारियोें द्वारा लंबित विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा थाना प्रभारी ठाठीपुर को थाना ठाठीपुर के अप0क्र0-193/26 धारा 318(4),336(3), 338,340(2),61(2) बीएनएस के प्रकरण में वांछित फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री संदीप बांगरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाटीपुर निरीक्षक विपेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना दिनांक 24.08.2026 को पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में वाछिंत फरार आरोपी सतेन्द्र तिवारी मालनपुर स्थित सूर्या फेक्टरी में काम करता है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने सूर्या फेक्टरी में जाकर फेक्टरी से सतेन्द्र तिवारी को अभिरक्षा में लेकर अपराध सदर में गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त अपराध कारित करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर उसके अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की गई तो आरोपी सतेन्द्र तिवारी की निशादेही एवं मुखबिर सूचना पर से उक्त प्रकरण में वांछित दूसरे आरोपी गंगाराम गुर्जर को फायरब्रिगेड स्टेशन मालनपुर से गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार ठाठीपुर पुलिस द्वारा फरार तीसरे आरोपी जितेन्द्र बघेल की तलाश उसके निवास ग्राम रेवार सिरोल पर की गई तो वह घर पर उपस्थित मिला, परन्तु पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने उक्त अपराध कारित करना स्वीकार किया। जिस पर से थाना ठाठीपुर पुलिस द्वारा आरोपी को थाना ठाठीपुर के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया है जहॉ से पुलिस रिमांड लेकर तीनों आरोपियों से उक्त प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जायेगी।

घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी पियूष शिवहरे एवं योगेश शिवहरे निवासी शिवहरे कॉलोनी, मुरार, ग्वालियर ने थाना ठाठीपुर में जितेन्द्र बघेल, धर्मवीर बघेल उर्फ राहुल, सतेन्द्र तिवारी एवं गंगाराम गुर्जर के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र कर ग्राम अडूपुरा जागीर स्थित खसरा नंबर 163 एवं 164 की भूमि को वास्तविक भू-स्वामियों तेजा जाटव एवं घमंडी जाटव की भूमि बताते हुए उन्हे दिखाई गई तथा दिनांक 12.11.2025 को कूटरचित/फर्जी विक्रय अनुबंध तैयार कर भूमि विक्रय के नाम पर उनसेे विभिन्न बैंकिंग एवं डिजिटल माध्यमों तथा नगद रूप में कुल लगभग 35 लाख प्राप्त किए गए। बाद में विक्रय-पत्र निष्पादित कराने हेतु विक्रताओं से संपर्क किया गया तो वे संपर्क से बाहर हो गए। फरियादियों की रिपोर्ट से आरोपियों के खिलाफ थाना ठाठीपुर में अप0क्र0-193/26 धारा 318(4),336(3),338,340(2),61(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

गिरफ्तार आरोपीगणः-
1. सतेन्द्र तिवारी पुत्र मेघराज तिवारी उम्र 42 साल निवासी ग्राम वार्ड नं 11 पुरानी मस्जिद के पास समता नगर मालनपुर जिला भिण्ड।
2. गंगाराम गुर्जर पुत्र जगमन सिंह गुर्जर उम्र 55 साल निवासी समता नगर मालनपुर जिला भिण्ड।
3. जितेन्द्र बघेल पुत्र मेवाराम बघेल उम्र 36 साल निवासी ग्राम रेवार थाना सिरोल जिला ग्वालियर।

keyboard_arrow_up
Skip to content