आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध कट्टा एवं जिंदा राउंड बरामद
ग्वालियर दिनांक 31.08.2026।
घटना के संक्षिप्त विवरण:- फरियादी केशव जैन निवासी डबरा गांव ने थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी सुनील रावत से दोस्ती थी। सुनील रावत ने पैसों की आवश्यकता बताकर उससे रुपये उधार लिए थे। मेरे द्वारा जब अपने रुपये वापस मांगे गए तो सुनील रावत द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी गई। दिनांक 01.08.2026 को सुबह करीब 10 बजे सुनील रावत उसके घर के बाहर आया और अवैध कट्टे से दो हवाई फायर किए तथा गाली-गलौज करते हुए उसे जान से खत्म करने की धमकी दी। इसके बाद दिनांक 12.08.2026 को सुबह करीब 10 बजे वह पुनः मेरे घर के बाहर मोटरसाइकिल से आया और गाली-गलौज करते हुए अवैध कट्टे से एक हवाई फायर किया। गोली मेरे मकान में लगी शटर पर लगी, जिससे मेरा जीवन संकट में पड़ गया। वह जाते समय पुनः रुपये मांगने पर जान से खत्म करने की धमकी देकर फरार हो गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना डबरा सिटी में अपराध क्रमांक 432/2026 धारा 296(बी),125,351(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर को उक्त मामले में वांछित फरार आरोपी की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा के द्वारा पुलिस की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर से आरोपी सुनील रावत पिता गुमान सिंह रावत उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम गोंधारी थाना बड़ौनी जिला दतिया, हाल अवध ग्रीन गार्डन के सामने श्याम बिहार वाटिका डबरा, जिला ग्वालियर को घरदबोचा। पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का अवैध देशी कट्टा एवं एक जिंदा राउंड बरामद किया गया। डबरा सिटी पुलिस द्वारा आरोपी को अपराध क्रमांक 432/26, धारा 125, 296(बी), 351(2) बीएनएस एवं इजाफा धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपीः- सुनील रावत पिता गुमान सिंह रावत उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम गोंधारी थाना बड़ौनी जिला दतिया, हाल अवध ग्रीन गार्डन के सामने श्याम बिहार वाटिका डबरा, जिला ग्वालियर।
जप्त मशरूकाः- घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का अवैध देशी कट्टा एवं एक जिंदा राउंड किया जप्त।





