ग्वालियर। 03.09.2026।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी बाबूलाल आदिवासी निवासी ग्राम जतरथी आदिवासी दफाई ने थाना भितरवार में रिपोर्ट लेख कराई कि हमने अपने समाज की बैठक में समाज ने यह निश्चित किया था कि हम लोग अपनी आदिवासी दफाई में शराब न बेचेंगे और न शराब पीयेंगे और न किसी को बेचने देंगे इसी बात को लेकर दिनांक 31.08.2026 की रात्रि में ग्राम जतरथी का झुन्नू गुर्जर मेरे पास आया और मुझसे जातिगत गालियाँ देकर कहने लगा कि आदिवासी तू होता कौन है गाँव में शराब बंद कराने बाला तो मैने कहा कि हमने तो अपनी समाज के लोगों से बेचने के लिये मना किया है और तुम मुझे गालियाँ मत दो तो इसी बात को लेकर झुन्नू गुर्जर ने अपनी कमर से पिस्टल निकालकर हवाई फायर कर दिया और जिससे मेरा जीवन संकट में पड गया फायर की आवाज सुनते ही खलकू आदिवासी, कल्लू आदिवासी एवं पूरन आदिवासी मौके पर आ गये जिन्हें देखकर मौके से भाग गया और जाते समय कह रहा था कि आज तो तू बच गया आईंदा जान से खत्म कर दूँगा। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना भितरवार में अरोपी के खिलाफ अप0क्र0- 356/26 धारा 296(बी),351(2),125 बीएनएस धारा 3(1)(द), 3(1)(घ),3(2)(व्हीए) एससी/एसटी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर को थाना भितरवार पुलिस की टीम बनाकर उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी भितरवार श्री गगन हनवत के कुशल मार्गदशन थाना प्रभारी भितरवार उनि0 बलवीर मावई के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।
भितरवार पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और दौराने विवेचना पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर भितरवार क्षेत्र से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में जिसने अपना नाम झुन्नू गुर्जर उर्फ रामनरेश पुत्र दाताराम गुर्जर उम्र 28 साल निवासी ग्राम जतरथी थाना भितरवार जिला ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये आरोपी से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त अपराध कारित करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 32 बोर की पिस्टल, 01 जिंदा राउंड व 01 चला हुआ राउंड विधिवत जप्त किए गये। उक्त आरोपी को थाना भितरवार के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया।
जप्त माल – घटना में प्रयुक्त 32 बोर की पिस्टल, 01 जिंदा राउंड व 01 चला हुआ राउंड किया जप्त।





