🔴 पुलिस द्वारा दस्तयाब की गई युवतियों में 03 नाबालिग व 01 बालिग है।
🔴 उक्त बालिकाओं की दस्तयाबी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05-05 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
ग्वालियर। 03.09.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) डॉ0 शिवेश सिंह बघेल द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
घटनाओं का संक्षिप्त विवरणः-
(1) फरियादिया कीर्ति(परिवर्तित नाम) निवासी महाराजपुरा जिला ग्वालियर ने थाना महाराजपुरा पर रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 25.08.2026 को मेरी दोनों लड़कियां मीना(परिवर्तित नाम) उम्र 19 साल एवं मीरा(परिवर्तित नाम) उम्र 16 साल की डायपर बनाने की कंपनी में काम करने गई थी जो काम से वापस घर नहीं आई। जब कंपनी में पता किया तो पता चला कि काम न होने की बजह से वह दोनों सुबह 11 बजे चली गई थीं। मैने अपनी दोनों लड़कियों की तलाश आसपास व रिश्तेदारियों में की उसका कोई पता नही चला। कोई अज्ञात उन्हे व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना महाराजपुरा में अप0क्र0 489/26 धारा 137(2),140(3) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
(2) फरियादिया सीता(परिवर्तित नाम) निवासी डीडी नगर ग्वालियर ने थाना महाराजपुरा में रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 25.08.2026 को मेरी लड़की संगीता(परिवर्तित नाम) उम्र 17 साल एवं रेशमा(परिवर्तित नाम) उम्र 16 साल की डायपर बनाने की कंपनी में काम करने गई थी जो काम से वापस घर नहीं आई। मैने अपनी लड़कियों की तलाश आसपास व रिश्तेदारियों में की उसका कोई पता नही चला। कोई अज्ञात उन्हे व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना महाराजपुरा में अप0क्र0 490/26 धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त चार बालिकाओं के एक साथ गायब होने की सूचना प्राप्त होने पर सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु लगाया गया। थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए युवतियों की आसपास के क्षेत्र में तलाश की गई और तकनीकी सेल व मुखबिर तंत्र के सक्रिय किया गया।
दौराने विवेचना थाना महाराजपुरा पुलिस को तकनीकी सहायता के आधार पर चारों युवतियों को सकुशल दस्तयाब किया गया और सीडब्लूसी के माध्यम से युवतियों को उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया है। उक्त युवतियों की दस्तयाबी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05-05 हजार का इनाम घोषित किया गया था।





