ग्वालियर। 04.09.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादिया पूर्वी(परिवर्तित नाम) निवासी मुरार ग्वालियर ने थाना मुरार में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 02.09.2026 को सुबह उसकी बहन की लडकी खुशबू(परिवर्तित नाम) उम्र 13 साल घर से कॉपी किताब की दुकान पर प्रोजेक्ट सीट लेने गयी थी जो अभी तक वापस नहीं आई, मैंने व सभी लोगों ने उसकी तलाश आस पास व सभी रिश्तेदारी में की लेकिन कोई पता नहीं चला। मुझे शक है कि मेरी बहन की लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर कहीं ले गया है। फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना मुरार में अप0क्र0-450/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त नाबालिग बालिका के अपहृत होने की सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकरियों के निर्देश पर सीएसपी मुरार श्री संदीप बांगरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मैना पटेल के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालिका की सकुशल दस्तयाबी हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर से दिनांक 03.09.2026 को 24 घंटे के अंदर उक्त अपहृता बालिका को मुरार क्षेत्र से दस्तयाब किया गया। पुलिस द्वारा अपहृता के कथन उपरान्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।





