ग्वालियर। 05.09.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में चोरों, नकबजनों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति0 पुलिस अधीक्षक(पूर्व) ग्वालियर डॉ. शिवेश सिंह बघेल द्वारा अधीनस्थ थानों को क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं की पतारसी क आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के निर्देश दिये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल ने पुलिस टीम को अप.क्र. 507/26 धारा 303(2) बीएनएस के अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना दिनांक 04.09.2026 को थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर उक्त चोरी में संदिग्ध एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रोहित राजावत पिता रमेश राजावत उम्र 28 वर्ष निवासी गंगा बिहार कॉलोनी ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये संदिग्ध से उक्त चोरी के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा लैपटॉप चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी की निशादेही पर क्रेशर की पहाडियां शताब्दीपुरम से उक्त प्रकरण में चोरी गया आसुस लैपटॉप विधिवत जप्त किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को थाना महाराजपुरा के अपराध सदर में गिरफ्तार कर क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

ज्ञात हो कि फरियादी शुभम बघेल निवासी शताब्दीपुरम ने थाना महाराजपुरा में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 02.09.2026 को दोपहर में उसके घर की दूसरी मंजिल के कमरे में रखा आसुस कम्पनी का लेपटॉप कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना महाराजपुरा में अप.क्र. 507/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

गिरफ्तार चोर:– रोहित राजावत पिता रमेश राजावत उम्र 28 वर्ष निवासी गंगा बिहार कॉलोनी ग्वालियर।

जप्त मशरूकाः- आसुस कंपनी का लेपटॉप।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content