ग्वालियर। दिनांक 07.09.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध शराब बनाने वाले तथा अवैध शराब की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति० पुलिस अधीक्षक (मध्य / यातायात) श्री सुजावल जग्गा (भापुसे) द्वारा अधीनस्थ थाना प्रभारियों को अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

आज दिनांक 07.09.2026 को पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुरार क्षेत्र के मोहनपुर के पास कंजर डेरा पर कच्ची शराब बनाई जा रही है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर से सीएसपी मुरार श्री संदीप बांगरे व एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में मोहनपुर के पास कंजर डेरा पर थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मैना पटेल एवं चौकी प्रभारी बड़ागांव उप निरी. राहुल सिंह द्वारा मय पुलिस बल के दबिश दी गई।
मोहनपुर के पास कंजर डेरा पर दबिश के दौरान पुलिस टीम को नीले रंग के ड्रमों में गुड लहान भरा मिला, और क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने वाले की तलाश की गई लेकिन मौके पर कोई नही मिला। पुलिस द्वारा मौके पर ही नीले रंग के ड्रमों में भरी लगभग 1200 लीटर गुड लाहन को नष्ट किया गया।
नष्ट किया गया गुड लहान- लगभग 1200 गुड लहान को मौके पर नष्ट किया।





