🔴 शराब पीने के लिए मृतक द्वारा मोबाइल गिरवी रखने पर भाई व भतीजों ने मारपीट कर रस्सी के गला घाेंटकर हत्या की थी।
🔴 हत्या कर आरोपियों द्वारा शव को फांसी पर लटकाकर उक्त घटनाक्रम को आत्महत्या का रूप दिया गया था।
ग्वालियर। 08.09.2026
घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 05.09.2026 को ग्राम खेड़ा थाना बिजौली निवासी रामबहादुर कुशवाह उम्र 35 वर्ष घर पर अकेले थे। रात्रि करीब 09ः30 बजे उनकी भतीजी संगीता द्वारा घर का मुख्य द्वार खटखटाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दीवार के रास्ते घर के अंदर जाकर देखा तो रामबहादुर कमरे में फांसी के फंदे पर लटके मिले। सूचना पर थाना बिजौली पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को जेएएच अस्पताल ग्वालियर भिजवाकर पीएम कराया गया। मर्ग जांच के दौरान पीएम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण रस्सी से गला घोंटने के कारण दम घुटना तथा मृत्यु की प्रकृति हत्या होना पाया गया। जांच में प्राप्त साक्ष्य एवं गवाहों के कथनों के आधार पर मृतक रामबहादुर की हत्या उसके भाई सुल्तान कुशवाह तथा भतीजे जितेन्द्र उर्फ जीतू कुशवाह एवं धर्मवीर उर्फ धर्मा कुशवाह, निवासीगण ग्राम खेड़ा, द्वारा मारपीट कर रस्सी से गला घोंटकर करना पाया गया। जिसके आधार पर आरोपियों के विरुद्ध थाना बिजौली में अप0 क्रमांक 185/26 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान मेें आने पर प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व) ग्वालियर डॉ0 शिवेश सिंह बघेल को बेहट सर्कल के थाना बिजौली, उटीला एवं हस्तिनापुर थानों की संयुक्त पुलिस की टीम बनाकर उक्त प्रकरण में वंाछित आरोपियों को शीध्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना बल की टीमों एवं तकनीकी सेल को उक्त प्रकरण के वांछित आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगाया गया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
दौराने तलाशी पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश सुपावली, खेडा, चितौरा गोहद में संभावित स्थानों पर की जा रही थी तभी आज दिनांक 08.09.2026 को पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की आरोपीगण जितेन्द्र उर्फ जीतू व धर्मवीर उर्फ धर्मा सुपावली पुलिया के पास खड़े हैं और कहीं भागने की फिराक में है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो दो व्यक्ति दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होने अपने नाम जितेन्द्र उर्फ जीतू पिता सुल्तान कुशवाह व दूसरे ने धर्मवीर उर्फ धर्मा पिता सुल्तान कुशवाह निवासीगण खेडा का होना बताया। इसी दौरान पुलिस द्वारा तीसरे आरोपी सुल्तान कुशवाह पुत्र स्व0 नाहर सिंह निवासी ग्राम खेड़ा को भी
पकड़ लिया गया। पकड़े गये आरोपियों से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मृतक रामबहादुर को उन्होने एक मोबाइल दिलवाया था जिसे उसने शराब पीने के लिए गिरवी रख दिया था। इसी बात को लेकर हम लोगों ने मृतक की लाठी डंडो से मारपीट कर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी।





