ग्वालियर। दिनांक 12.09.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भण्डारण एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे), अति0 पुलिस अधीक्षक (पूर्व) डॉ0 शिवेश सिंह बघेल एवं अति0 पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर के कुशल मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान दिनांक 01.09.2026 से 12.09.2026 तक ग्वालियर जिले में आवकारी अधिनियम के तहत कुल 133 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। पुलिस द्वारा अवैध शराब से संबंधित गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए संबंधित थाना क्षेत्रों में लगातार दबिश एवं कार्रवाई की गई।

थाना-वार कार्रवाई का विवरण:-
🔴 अभियान के दौरान सर्वाधिक कार्रवाई थाना महाराजपुरा में 12 प्रकरण, थाना डबरा में 11 प्रकरण तथा थाना पुरानी छावनी में 09 प्रकरण दर्ज किए गए।
🔴इसके अतिरिक्त थाना ग्वालियर, घाटीगांव एवं डबरा देहात में 06-06 प्रकरण तथा थाना आंतरी, इंदरगंज, उटीला, पिछोर, बिलौआ, भितरवार, माधौगंज, मुरार, विश्वविद्यालय एवं सिरोल में 04-04 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
🔴थाना कम्पू, गिरवाई, गोला का मंदिर, झांसी रोड, तिघरा एवं हस्तिनापुर में 03-03 प्रकरण तथा थाना आरोन, करहिया, गिजोर्रा, चीनोर, पनिहार, बहोड़ापुर, बिजौली, बेहट, मोहना एवं हजीरा में 02-02 प्रकरण दर्ज किए गए।
🔴थाना कोतवाली लश्कर, जनकगंज, पड़ाव, बेलगढ़ा एवं भंवरपुरा में 01-01 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

इस प्रकार दिनांक 01.09.2026 से 12.09.2026 तक कुल 133 आबकारी प्रकरण दर्ज किए गए।

पुलिस की लगातार कार्रवाई:-
ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए थाना स्तर पर विशेष निगरानी रखते हुए संदिग्ध स्थानों एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। अभियान का उद्देश्य अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ आमजन को इसके दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखना है। ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

keyboard_arrow_up
Skip to content