ग्वालियर दिनांक 14.09.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को लंबित गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर के द्वारा थाना प्रभारी भितरवार को लंबित अप.क्र. 266/26 धारा 103(1), 115(2), 61(2) बीएनएस में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र के सक्रिय करने के निर्देश दिये।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार तथा एसडीओपी भितरवार श्री गगन हनवत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भितरवार उप निरीक्षक बलवीर सिंह मावई द्वारा पुलिस की टीम को उक्त प्रकरण के आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगाया गया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
दौरान विवेचना थाना भितरवार पुलिस द्वारा आज दिनांक 14.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर अप.क्र. 266/26 के आरोपी गब्बर रावत पुत्र ओमी उर्फ ओमप्रकाश रावत निवासी ग्राम बामरौल की तलाश उसके घर पर जाकर की, जो घर के बाहर सोता मिला जिससे नाम पता पूछा बाद उक्त अपराध में आरोपी होने से अप.क्र. 266/26 धारा 103(1), 115(2), 61(2) बीएनएस इजाफा धारा 30 आर्म्स एक्ट में विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी से उसके फरार साथियों तथा घटना में प्रयुक्त हथियार के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही हैं।
घटना के संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 20.07.2026 को फरियादी अभिषेक यादव निवासी भितरवार को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर सूचना दी गई कि उसके पिता रतनसिंह यादव को गोली लगी है और वे पटिया वाले पार्क के पास पड़े हैं। सूचना पर फरियादी मौके पर पहुंचा, जहां उसके पिता घायल अवस्था में मिले। पूछताछ पर रतनसिंह यादव ने बताया कि राहुल किरार, राकेश किरार एवं गब्बर रावत ने उन्हें घेरकर मारपीट की तथा राकेश किरार एवं गब्बर रावत ने उनके दोनों हाथ पकड़ लिए, जबकि राहुल किरार ने गोली मार दी। घायल रतनसिंह को 112 वाहन से भितरवार अस्पताल ले जाया गया, जहां से ग्वालियर रेफर किया गया। परिजन उन्हें एम्बुलेंस से परिवार हॉस्पिटल ग्वालियर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
फरियादी के अनुसार, पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद एवं दिनांक 19.07.2026 को सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद के दौरान धर्मेन्द्र किरार एवं कलुआ उर्फ युवराज किरार द्वारा रतनसिंह को गोली मारने की धमकी दी गई थी। आरोप है कि धर्मेन्द्र किरार एवं कलुआ उर्फ युवराज किरार ने राहुल किरार, राकेश किरार एवं गब्बर रावत के साथ षड्यंत्र कर रतनसिंह की हत्या करवाई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना भितरवार में अप.क्र. 266/26 धारा 103(1), 115(2), 61(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:- गब्बर उर्फ रचेन्द्र रावत पुत्र ओमी उर्फ ओमप्रकाश रावत उम्र 27 साल निवासी ग्राम बामरौल थाना भितरवार जिला ग्वालियर





