ग्वालियर। 15.09.2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में की जा रही कार्यवाही के दौरान दिनांक 14.09.2026 को इलाका भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी गिजोर्रा को सूचना मिली कि एक लड़का अंकेश बघेल निवासी किटोरा का अवैध हथियार लिये दूधखो धाम में किसी वारदात करने की नीयत घूम रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर द्वारा थाना प्रभारी गिजोर्रा को कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी डबरा सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गिजोर्रा उप निरी. उपेन्द्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में थाना गिजोर्रा पुलिस की टीम द्वारा संदिग्ध युवक की दूधखो धाम में तलाश की जो पुलिस को चकमा देकर किरोल तरफ भाग गया पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध की दूधखो मंदिर पर लगे बल की सहायता से आसपास के क्षेत्र में सर्चिग की किन्तु उक्त बदमाश के बारे में जानकारी नहीं मिली। सर्चिग के दौरान देर रात मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उक्त व्यक्ति अभी अभी मेहगांव सैमरा रोड के कच्चे रास्ते पर कहीं भागने की फिराक में जा रहा है।

मुखबिर की उक्त सूचना पर दबिश दी तो सड़क किनारे एक व्यक्ति गाडी़ की रोशनी देखकर दक्खिनी बबूल के पेडों में छिप गया। संदेह होने पर घेरकर पकडकर झाडियों से बाहर निकाला और उससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अंकेश बघेल पुत्र राजवीर बघेल आयु 20 वर्ष निवासी ग्राम किटोरा थाना गिजोर्रा जिला ग्वालियर का होना बताया। जिसकी तलाशी ली तो कमर की बांयी ओर लोहे की अधिया मिली तथा दाहिने जेब में एक 315 बोर का जिन्दा राउण्ड मिला। आरोपी का उक्त कृत्य धारा 25(1बी)(ए) आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से मौके पर उक्त अधिया व जिन्दा राउण्ड को विधिवत जप्त कर आरोपी अंकेश बघेल को गिरफ्तार कर थाना गिजोर्रा में अप0क्र0 117/26 धारा 25(1बी)(ए) आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

जप्त अवैध हथियार: एक 315 बोर की अधिया एवं एक जिंदा राउंड जप्त किया।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content