🔴 आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर की एक देशी अधिया, एक खाली व एक जिंदा राउंड जप्त किया।
ग्वालियर दिनांक 15.09.2026।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी वीरू बघेल निवासी ग्राम सरनागत पिछोर ग्वालियर ने थाना पिछोर में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 14.09.2026 को दिन में वह राहुल परिहार के घर के पास राहुल परिहार एवं छोटू उर्फ सूरज शर्मा के साथ बैठा हुआ था। तभी सरनागत का रहने वाला चतुरसिंह कुशवाह स्कूटी से आया और राहुल परिहार को बुलाया और राहुल से कहने लगा कि वीरू को अपने पास क्यो बिठाता है राहुल ने कहा कि बो तो गणेश जी लेने जा रहा है इसलिये बैठा है फिर चतुर सिंह अपने घर से लौटकर राहुल परिहार के घर के पास आया और मुझे माँ बहन की गंदी गंदी गालियाँ देने लगा मैंने चतुर सिंह को गाली देने से मना किया तो उसने स्कूटी से कट्टा निकाला और हवाई फायर किया और बोला कि आज तो हवाई फायर किया आईन्दा मिला तो तुझे कट्टे से जान से मार दूंगा। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना पिछोर में आरोपी के खिलाफ अप0क्र0-196/26 धारा 296(बी),125 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर को थाना पिछोर पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कराने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिछोर उनि0 शिवम राजावत के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश ग्राम सरनागत में की गई सरनागत रोड किनारे बनी लोहे की रेलिंग के पास एक व्यक्ति बैठा दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम चतुर सिंह पुत्र सूरतिया कुशवाह उम्र 40 साल निवासी ग्राम सरनागत पिछोर जिला ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी टी शर्ट के अंदर पीछे की साईड में 315 बोर की एक देशी अधिया मिली एवं लोअर की जेब में एक खाली व एक जिंदा राउंड रखा मिला।
पकड़े गये आरोपी से उक्त प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त कट्टे से घटना कारित करना व हवाई फायर करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर की एक देशी अधिया, एक खाली व एक जिंदा राउंड को विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये आरोपी को थाना पिछोर में अप0क्र0- 196/26 धारा 296(बी),125,351(2) बीएनएस, धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया।
जप्त हथियार:- एक 315 बोर की देशी अधिया, एक जिंदा राउंड व एक चला हुआ राउंड।
keyboard_arrow_up
Skip to content