ग्वालियर। दिनांक 15.09.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा ऑपरेशन ईगल के तहत अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने तथा अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों को चेककर अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी भितरवार श्री गगन हनवत के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करहिया उनि0 संजू सिंह यादव के नेतृत्व में थाना बल की टीम को दिनांक आज दिनांक 15.09.2026 को भ्रमण के दौरान ग्राम रिठौंदन के आगें पुलिया ग्राम स्याऊ के पास दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिया के पास बैठे हुए दिखे जो पुलिस को देखकर के भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्धों से नाम व पता पूछने पर एक ने अपना नाम बृजेश पुत्र मलखान सिंह रावत उम्र 20 साल निवासी ग्राम स्याऊ थाना करहिया जिला ग्वालियर व दूसरे ने रिंकू रावत पुत्र प्राण सिंह रावत उम्र 32 साल निवासी ग्राम स्याऊ थाना करहिया जिला ग्वालियर का होना बताया।
पकड़े गये दोनों संदिग्धों की तलाशी लेने पर बृजेश रावत के कमर में वायी तरफ एक 315 बोर का कट्टा व दाहिनी जेब में एक 315 बोर का राउण्ड मिला कट्टा को खोलकर के देखा गया तो उसमें एक जिन्दा राउण्ड फंसा हुआ मिला जिसे निकाल कर अलग किया गया तथा दूसरे व्यक्ति रिंकू रावत की पेंट की जेब में भी दो 315 बोर का जिन्दा राउण्ड मिले। दोनों आरोपियों का यह कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा व 315 बोर के 04 जिंदा राउण्ड विधिवत जप्त किए गये। थाना करहिया में दोनों आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0- 82/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों से अवैध हथियार के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीगणः-
1. बृजेश पुत्र मलखान सिंह रावत उम्र 20 साल निवासी ग्राम स्याऊ थाना करहिया ग्वा0।
2. रिंकू रावत पुत्र प्राण सिंह रावत उम्र 32 साल निवासी ग्राम स्याऊ थाना करहिया ग्वा0।
जप्त मशरूका:– एक 315 बोर का कट्टा व चार 315 बोर के जिन्दा राउण्ड।





