ग्वालियर। 15.09.2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में की जा रही कार्यवाही के दौरान दिनांक 14.09.2026 को इलाका भ्रमण के दौरान थाना हजीरा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति खेलगाँव रोड़ हजीरा पर कोई बारदात करने की फिराक में अवैध हथियार लिए खड़ा है, उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक(पूर्व) ग्वालियर डॉ. शिवेश सिंह बघेल द्वारा थाना प्रभारी हजीरा को सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हजीरा निरी. जितेन्द्र सिंह तोमर के द्वारा पुलिस टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम ने खेलगाँव रोड़ हजीरा पहुंचकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति दिखा जो पुलिस को देखकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ा और नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम विनय नरवारे पिता जगदीश नरवारे उम्र 29 साल निवासी कांचमील बड़ागेट राम जानकी मंदिर के पास हजीरा ग्वालियर का होना बताया।
संदिग्ध व्यक्ति की पुलिस द्वारा तलाशी ली तो कमर में दाहिनी तरफ आगे की ओर लोवर के नीचे एक 32 बोर की पिस्टल खुरसे मिला एवं एक 32 बोर का जिन्दा राउन्ड उसकी लोवर की दाहिनी वाली जेब से मिला। आरोपी का कृत्य 25(1-बी) (ए) आर्म्स एक्ट का पाया जाने से आरोपी से पिस्टल एवं राउण्ड को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी विनय नरवारे के विरुद्ध थाना हजीरा में अप0क्र0 291/26 धारा 25 (1-बी) (ए) आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी: विनय नरवारे पिता जगदीश नरवारे उम्र 29 साल निवासी कांचमील बड़ागेट राम जानकी मंदिर के पास हजीरा ग्वालियर।
जप्त अवैध हथियार: एक 32 बोर की पिस्टल एवं एक जिंदा राउंड जप्त किया।





