ग्वालियर। दिनांक 18.09.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य अति0 पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये गये।

वरिष्ठ अधिकारियों केे निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी भितरवार श्री गगन हनवत के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भितरवार उनि0 बलवीर मावई के द्वारा थाना बल की टीम को थाना के अप0क्र0-367/26 धारा 303(2) बीएनएस के प्रकरण में चोरी गई हीरो एचएफ डीलक्स मोटर सायकिल को बरामद कर चोर को पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर से उक्त प्रकरण में संदेही व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम बंटी उर्फ साहब सिंह पुत्र दौलत सिंह रावत उम्र 39 साल निवासी मुसहारी थाना बेलगढ़ा जिला ग्वालियर का होना बताया।
पकड़े गये संदिग्ध से उक्त चोरी के प्रकरण में गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा मोटर सायकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी की निशादेही पर उसके घर से चोरी की हीरो एचएफ डीलक्स क्र0-एमपी07-एनएस-2880 को विधिवत जप्त किया गया। पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को थाना भितरवार के अपराध सदर में गिरफ्तार किया जाकर आरोपी से अन्य वाहन चोरियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार वाहन चोर:- बंटी उर्फ साहब सिंह पुत्र दौलत सिंह रावत उम्र 39 साल निवासी मुसहारी थाना बेलगढ़ा जिला ग्वालियर।
बरामद वाहन:- हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्र0-एमपी07-एनएस-2880 को जप्त किया गया।





