🔴 आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर की देशी अधिया एवं एक 315 बोर का जिन्दा राउण्ड किया जप्त।

ग्वालियर। दिनांक 21.09.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा ऑपरेशन ईगल के तहत अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने तथा सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति का 315 बोर की अधिया के साथ वीडियो वायरल हुआ। उक्त वीडियो संज्ञान में आने पर जॉच की गई तो वह वीडियो थाना डबरा सिटी क्षेत्र का होना पाया जाने से अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर द्वारा थाना डबरा सिटी पुलिस को उक्त व्यक्ति की पतारसी कर पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उनि0 संजय शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त वीडियो में अवैध हथियार के साथ दिखाई दे रहे व्यक्ति को पकड़ने हेतु लगाया गया। आज दिनांक 21.09.2026 को थाना डबरा सिटी पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जिसकी सोशल मीडिया पर एक 315 बोर की अधिया के साथ में वीडियो वायरल हुआ है वह व्यक्ति विधी नगर कॉलौनी पिछोर रोड़ में देखा गया है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति वीडियो में दिख रहे व्यक्ति जैसा मिला, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़कर नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम हाकिम सिंह पिता सुमेर सिंह कुशवाह उम्र 50 वर्ष निवासी विधी नगर कालौनी डबरा का होना बताया।
पकड़े गये व्यक्ति से सोशल मीडिया के विडियो के सबंध में पूछताछ की गयी तो उक्त वीडियो अपना होना बताया एवं विडियो में दिख रहे शस्त्र के संबंध में पूछताछ की गयी तो उसने उक्त शस्त्र अपने घर में रखा होना बताया। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर उसके घर से एक 315 बोर की देशी हाथ की बनी अधिया तथा उसकी पेन्ट की जेव से एक 315 बोर का जिन्दा राउन्ड विधिवत जप्त किया गया। आरोपी का यह कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय होने से आरोपी के खिलाफ थाना डबरा सिटी में अप0क्र0-550/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:- हाकिम सिंह पिता सुमेर सिंह कुशवाह उम्र 50 वर्ष निवासी विधी नगर कालौनी डबरा।

जप्त मशरूका:- एक 315 बोर की देशी अधिया एवं एक 315 बोर का जिन्दा राउण्ड।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content