ग्वालियर। 27.09.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर डॉ0 शिवेश सिंह बघेल एवं डीएसपी महिला सुरक्षा श्रीमती किरण अहिरवार के कुशल मार्गदर्शन में स्पा सेंटर एवं मसाज पार्लरों में होने वाली अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु लगातार चेकिंग अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है और महिला पुलिस द्वारा क्षेत्रों में लगातार पैदल भ्रमण कर संदिग्धों व चिन्हित हॉट स्पॉट की निगरानी की जा रही है।

इसी क्रम में आज दिनांक 27.09.2026 को महिला थाना प्रभारी निरीक्षक स्वीटी राजावत के नेतृत्व में निरीक्षक सुरभि शर्मा एवं महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा शहर के कुछ स्पा सेंटर एवं मसाज पार्लरों की चेकिंग की गई। जिसमें ‘‘मोनार्क द फैमिली सलून’’ एवं ‘‘द बीच सैलून एंड स्पा’’ को चेक किया गया और चेकिंग के दौरान कोई भी आपत्तिजनक स्थिति में नहीं मिला, न ही कोई आपत्तिजनक सामग्री पाई गई। पुलिस टीम द्वारा ‘‘द हीलिंग स्पा’’ पर भी दबिश दी गई, जो बंद पाया गया। चेकिंग के दौरान उपस्थित स्टाफ की जानकारी ली गई एवं वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया।

चेकिंग के दौरान स्पा सेंटर एवं मसाज पार्लर संचालकों को आगंतुकों का रजिस्टर नियमित रूप से संधारित करने, सीसीटीवी कैमरे व्यवस्थित एवं चालू हालत में रखने तथा सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक मानकों का पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही हिदायत दी गई कि कार्य हेतु रखे गये स्टाफ का बायोडाटा उचित तरीके से रखा जाए।

पुलिस अधिकारियों ने स्पा सेंटर एवं मसाज पार्लर संचालकों को उनके प्रतिष्ठानों में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि संचालित न होने देने के संबंध में सख्त हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि यदि किसी भी प्रतिष्ठान में अनैतिक गतिविधियां संचालित पाई जाती हैं तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ग्वालियर पुलिस द्वारा शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार की चेकिंग एवं निगरानी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

keyboard_arrow_up
Skip to content