🔴 पुलिस द्वारा आरोपी को अपराध पंजीबद्ध होने के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया।

ग्वालियर। 30.09.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादिया रोशनी(परिवर्तित नाम) निवासी भितरवार जिला ग्वालियर ने थाना भितरवार में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 29.09.2026 की शाम को उसकी बेटी उम्र 07 वर्ष देवरानी की लडकी उम्र 06 वर्ष के साथ बाहर बने मंदिर पर खेल रही थी और मैं अपने घर का काम कर रही थी। तभी मुझे बच्चियों की चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो मै मंदिर पर पहुंची तो मैने देखा कि मेरे गांव का भगवान सिंह मेरी दोनों बच्चियों को अपनी बाहों मे कसकर बुरी नियत से पकडे हुये था और उन्हे गलत नीयत से छू रहा था। जब मै पहुंची तो मुझे देखकर वह दोनों बच्चियों को वही पर छोडकर भाग गया फिर मेरी दोनांे बच्चियो ने मुझे बताया कि उसने नमकीन बिस्कुट दिये और अपने पास बुला लिया और उन दोनों के साथ छेडखानी की गई है। फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना भितरवार में आरोपी के खिलाफ अप0क्र0-396/26 धारा 74 बीएनएस, धारा 7,8 पॉक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात श्री जयराज कुबेर को थाना भितरवार पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी भितरवार श्री गगन हनवत के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भितरवार उनि0 बलवीर मावई के नेतृत्व में थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया।

दौराने विवेचना आज दिनांक 30.09.2026 को पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को ग्राम मोहनगढ़ भितरवार से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम भगवान सिंह पुत्र सेवाराम बाथम उम्र 35 साल निवासी मोहनगढ़ भितरवार जिला ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये आरोपी से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त अपराध कारित करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस द्वारा आरोपी को थाना भितरवार के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपीः- भगवान सिंह पुत्र सेवाराम बाथम उम्र 35 साल निवासी मोहनगढ़ भितरवार जिला ग्वालियर

keyboard_arrow_up
Skip to content