ग्वालियर। 01.10.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) डॉ0 शिवेश सिंह बघेल द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
घटनाओं का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी विवेक(परिवर्तित नाम) निवासी महाराजपुरा ग्वालियर ने थाना महाराजपुरा में रिपोर्ट लेख कराई कि उसका लड़का उम्र 16 साल दिनांक 29.09.2026 को सुबह करीव 06.00 बजे घर से बिना बताये कहीं चला गया है। जिसकी आसपास व सभी रिश्तेदारांे में तलाश किया परन्तु कोई पता नही चला। मुझे शक है कि मेरे लड़के को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना महाराजपुरा में अप0क्र0 568/26 धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त नाबालिग बालक के गायब होने की सूचना प्राप्त होने पर सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालक को दस्तयाब करने हेतु लगाया गया। थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बालक की आसपास के क्षेत्र में तलाश कर सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये गये और तकनीकी सेल व मुखबिर तंत्र के सक्रिय किया गया।
दौराने विवेचना थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा आज दिनांक 01.10.2026 को तकनीकी सहायता के आधार पर उक्त नाबालिग बालक को दिल्ली से सकुशल दस्तयाब किया गया। पूछताछ में अपहृत नाबालिग बालक द्वारा अपनी मर्जी से दिल्ली आना बताया है और स्वयं के साथ किसी भी प्रकार की कोई घटना घटित नही होना बताया है। पुलिस द्वारा उक्त नाबालिग बालक को सकुशल दस्तयाब कर ग्वालियर लाया गया।
सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल, उप निरी. राजीव सोलंकी, उनि0 सुशीला जादौन, आर0 रामसेवक गुर्जर, रूस्तम गुर्जर, धर्मेन्द्र गुर्जर, दीपेन्द्र शर्मा, सायबर सेल से आर0 विपिन सिकरवार, आर0 शैलेन्द्र गौड की सराहनीय भूमिका रही।





