🔴 पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर कर कट्टा, एक 315 बोर का जिंदा राउण्ड एवं एक स्विफ्ट डिजायर कार को किया जप्त।
ग्वालियर। दिनांक 03.10.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी लाखन शर्मा निवासी लक्ष्मीविहार कॉलोनी ने उपचार के दौरान रिपोर्ट लेख कराई कि वह दिनांक 25.09.2026 को अपने नये मकान का काम देखने लाल टिपारा इलाके में जा रहे थे तभी पीछे से आये कार व वाइक सवार बलराम पटसारिया व उसके साथी छोटू पटसारिया और अमित कौरव ने उन पर ऋषि गालव स्कूल के पास फायरिंग कर दी और गोली लगने से वह घायल होकर वह सड़क पर गिर गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना मुरार में अप0क्र0- 509/26 धारा 296(बी),109(1),126(2),351(3),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) को थाना मुरार पुलिस की टीम से उक्त घटना में वांछित सभी आरोपियों को पकडवाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री संदीप बांगरे के मार्गदर्शन में थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक गोविंद बल्लभ बगोली के नेतृत्व में थाना बल की टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर से दिनांक 02.10.2026 को उक्त प्रकरण में आरोपी अमित कौरव पुत्र भीमसेन कौरव उम्र 27 साल निवासी कंचनपुर थाना एंडोरी जिला भिण्ड को पकड लिया गया। पकड़े गये आरोपी से उक्त प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी की निशादेही पर से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर कर कट्टा, एक 315 बोर का जिंदा राउण्ड एवं एक स्विफ्ट डिजायर कार एमपी07-सीएल-1537 को मोहनपुर रोड़ फायरिंग रेंज के पास से विधिवत जप्त किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को थाना मुरार के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपीः- अमित कौरव पुत्र भीमसेन कौरव उम्र 27 साल निवासी कंचनपुर थाना एंडोरी जिला भिण्ड।
जप्त मशरूकाः- 315 बोर का एक देशी कट्टा व एक जिन्दा राउण्ड एवं घटना में प्रयुक्त वाहन स्विफ्ट डिजायर गाडी क्रमांक एमपी07-सीएल-1537 को जप्त किया।





