ग्वालियर। 04.10.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) डॉ0 शिवेश सिंह बघेल द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादिया शाहीन(परिवर्तित नाम) निवासी उटीला ने थाना पर रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 26.09.2026 को मेरी लड़की साहिरा(परिवर्तित नाम) उम्र करीबन 16 साल घर से कहीं चली गई है। जिसकी तलाश आसपास तथा रिश्तेदारी में की गई लेकिन कोई पता नही चला। मुझे शक है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसला कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना उटीला पर अपराध क्रमांक 88/26 धारा 137(2) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उटीला उप निरी. नरेन्द्र सिसोदिया के द्वारा थाना बल की टीम एवं तकनीकी सेल को उक्त अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका की तलाश आसपास के क्षेत्र में की गई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

दौरान तलाश थाना प्रभारी उटीला को तकनीकी सहायता एवं मुखबिर सूचना के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई की उक्त अपहृत बालिका, फतेहपुर सीकरी जिला आगरा क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम को फतेहपुर सीकरी जिला आगरा भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा ग्राम जन्नो की नगला थाना फतेहपुर सीकरी जिला आगरा से दस्तयाब किया गया। अपहृत बालिका की दस्तयाबी के संबंध में उसके परिजनों को सूचित कर अपहृत बालिका को वन स्टॉप सेंटर में दाखिल कराया गया है। दस्तयाब बालिका के कथन उपरान्त प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content