ग्वालियर। 06.10.2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) ग्वालियर डॉ शिवेश सिंह बघेल द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी सुनील(परिवर्तित नाम) निवासी हस्तिनापुर ने थाना हस्तिनापुर में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 02.10.2026 के रात्रि करीवन 10.00 बजे मेरी लडकी उम्र करीवन 15 साल 09 माह तथा मेरी पत्नी साथ में एक ही खटिया पर सो रही थी, जब मेरी पत्नी रात करीवन 11.00 वजे जागी तो उसे हमारी लडकी खटिया पर नही मिली। फिर हम लोगों ने लडकी को गांव में आसपास व रिश्तेदारी में तलाश किया लेकिन उसका अभी तक कोई पता नहीं चला है कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी लडकी को बहला फुसलाकर ले गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना हस्तिनापुर में अप0 क्रमांक 76/26 धारा 137(2)बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हस्तिनापुर उप निरी. देवेन्द्र लोधी के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा अपहृत नाबालिग लड़की की तलाश आसपास के क्षेत्र में की गई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी दौरान थाना हस्तिनापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर से उक्त प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालिका को हस्तिनापुर बस स्टेंड से दस्तयाब किया गया। थाना हस्तिनापुर पुलिस द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका से पूछताछ की तो उसके द्वारा घर से नाराज होकर जाना बताया है। पुलिस द्वारा बालिका के कथनों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।





