ग्वालियर। 22.10.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) डॉ0 शिवेश सिंह बघेल द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी विवेक सिंह(परिवर्तित नाम) निवासी महाराजपुरा जिला ग्वालियर ने थाना महाराजपुरा पर रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 21.10.2026 को मेरा 15 साल का लड़का आलोक(परिवर्तित नाम) घर पर पर अकेला था और जब मेरी पत्नी घर आई तो मेरा लड़का घर पर नही मिला। हम लोगों ने उसकी आसपास व रिश्तेदारियों में तलाश किया लेकिन कोई पता नही चला। कोई अज्ञात व्यक्ति उसको बहला फुसलाकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना महाराजपुरा में अप0क्र0 610/26 धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त नाबालिग बालक के गायब होने की सूचना प्राप्त होने पर सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालक को दस्तयाब करने हेतु लगाया गया। थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बालकों की आसपास के क्षेत्र में तलाश की गई और तकनीकी सेल व मुखबिर तंत्र के सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज भी चेक किये गये।

दौराने विवेचना थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा आज दिनांक 22.10.2026 को उक्त नाबालिग बालक को महज 24 घंटे के अंदर ग्वालियर रेलवे स्टेशन से सकुशल दस्तयाब किया जाकर पूछताछ की जा रही है और सीडब्ल्यूसी के माध्यम से बालका को उनके परिजन को सुपुर्द किया जाएगा।

keyboard_arrow_up
Skip to content