🔴 गिरफ्तार आरोपी, थाना हजीरा के अप०क0 131/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट में फरार चल रहा था।

ग्वालियर। दिनांक 25.10.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा ऑपरेशन ईगल के तहत अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने तथा अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 25.10.2026 को थाना ग्वालियर पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक लड़का अवैध हथियार लिए हुए कोई वारदात करने की फिराक में कोटेश्वर कुंडी पर घूम रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री जयराज कुबेर द्वारा थाना ग्वालियर पुलिस को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्ण पाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक प्रशांत शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान सूचना की तस्दीक हेतु कोटेश्वर कुँटी किले की तलहटी के पास एक संदिग्ध लड़का बैठा दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा जिसको घेरकर पकड़ा और उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम विशाल किरार पुत्र सुरेश किरार उम्र 18 साल निवासी सत्यनारायण का मौहल्ला घासमण्डी ग्वालियर का होना बताया।

पुलिस द्वारा उक्त संदिग्ध की तलाशी ली गई तो उसकी कमर में बायीं तरफ जीन्स के पेन्ट के नीचे एक देशी 315 बोर का कट्टा खुरसा मिला एवं जीन्स की दाहिनी जेब की तलाशी ली तो जेब में एक 315 बोर का जिंदा राउण्ड मिला। आरोपी का कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का दण्डनीय होने से आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा एवं 315 बोर का एक जिन्दा राउण्ड विधिवत जप्त किया। थाना ग्वालियर पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अप0क्र0- 580/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी विशाल किरार थाना हजीरा के अप०क0 131/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट में फरार चल रहा था।

गिरफ्तार आरोपी:- विशाल किरार पुत्र सुरेश किरार उम्र 18 साल निवासी सत्यनारायण का मौहल्ला घासमण्डी ग्वालियर।

जप्त मशरूका:- एक 315 बोर का कट्टा एक 315 बोर का जिन्दा राउण्ड।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content