🔴 उक्त प्रकरण में अपहृता बालिका को दिनांक 20.10.2026 को पुलिस द्वारा लखनऊ से दस्तयाब किया गया था।
🔴 बालिका के कथन उपरांत बाल अपचारी के विरुद्ध दुष्कर्म के साक्ष्य पाए जाने से उक्त प्रकरण में धारा 87,64(2)बीएनएस, धारा 5/6 पॉक्सो एक्ट इजाफा की गई थी।

ग्वालियर। 28.10.2026 प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री जयराज कुबेर(रापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुमशुदा नाबालिग बालक/बालिकाओं को दस्तयाब करने एवं उक्त प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में जिले के समस्‍त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

घटना का संक्षिप्त विवरण:-फरियादिया ममता(परिवर्तित नाम) निवासी गिजोर्रा, जिला ग्वालियर ने थाना गिजोर्रा में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 10.10.2026 को वह और उसके पति घर से बाहर गये हुए थे और घर पर उनकी लड़की उम्र 16 वर्ष 05 माह अकेली थी। दिनांक 11.10.2026 कोे घर वापस आने पर पुत्री घर पर नहीं मिली तथा उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। जिसकी आसपास तथा गांव में तलाश करने पर भी कोई पता नहीं चला। मुझे संदेह है कि उसकी पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना गिजोर्रा में अप0क्र 132/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गिजोर्रा उनि0 उपेन्द्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में थाना बल की टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर उक्त अपहर्ता को दिनांक 20.10.2026 को लखनऊ से दस्तयाब किया गया। पुलिस द्वारा बालिका के कथन के आधार पर एक बाल अपचारी के विरुद्ध दुष्कर्म के साक्ष्य पाए जाने से प्रकरण में धारा 87,64(2)बीएनएस, धारा 5/6 पॉक्सो एक्ट इजाफा की गई। घटना के बाद संबंधित बालअपचारी मौके से फरार हो गया था।

थाना गिजोर्रा पुलिस द्वारा उक्त बाल अपचारी की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस द्वारा दिनांक 27.10.2026 को तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर मोहनलालगंज लखनऊ से उक्त प्रकरण में वांछित बाल अपचारी को विधिवत अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस द्वारा बाल अपचारी से उक्त प्रकरण में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content