ग्वालियर। 30.10.2026। प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री जयराज कुबेर(रापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व) डॉ0 शिवेश सिंह बघेल द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी अजय परिहार निवासी ग्राम डोंगरपुर ताल ने थाना बिजौली में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 26.10.2026 को मेरा बडा भाई नंदकिशोर परिहार रोजाना की तरह घर से मोर पंख बीनने के लिये चला गया था जो दोपहर तक घर वापस नहीं आया तो हमने उसे ढूंढा कुछ पता नहीं चला। मेरा भाई बोल व सुन नहीं पाता वह गूंगा बहरा है। मुझे संदेह है कि मेरे भाई नंदकिशोर उम्र 24 साल को कोई अज्ञात व्यक्ति पकड़कर अपने साथ ले गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजौली उनि0 सौरभ श्रीवास्तव के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में अपहृत मूक बधिर लड़के की पतारसी कर दस्तयाबी हेतु लगाया गया। दौराने तलाशी पुलिस टीम द्वारा अपहृत नंदकिशोर परिहार की तलाश आसपास के स्थान डोंगरपुर ताल, चककेशवपुर फार्म, लक्ष्मणगण आदि जगहों पर की गई।
इसी दौरान दिनांक 29.10.2026 को पुलिस टीम को खरिका हाइवे पर अपहृत नंदकिशोर पेड के पास खड़ा मिला, जिसे पुलिस द्वारा सकुशल दस्तयाब किया गया। उक्त अपहृत मूक बधिर होने से पुलिस द्वारा उसे मूक बधिर स्कूल सिरोल ले जाकर उसके कथन लेख कर उसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
*सराहनीय भूमिका:-* थाना प्रभारी बिजौली उनि0 सौरभ श्रीवास्तव, प्र.आर0 भिखारीलाल त्यागी, प्रआर0 चालक मान सिंह, आर0 मुलायम यादव, देशराज कुमार, अनिल राठौर, सैनिक कैलाश सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।





