🔴 आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस जप्त किया।
🔴 थाना उटीला पुलिस ने प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 का इजाफा किया।
ग्वालियर दिनांक 30.10.2026।
घटना के संक्षिप्त विवरण:- फरियादी आकाश राणा निवासी ग्राम सिहारा थाना उटीला जिला ग्वालियर ने थाना उटीला पर रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 28.10.26 के रात करीब 11.00 बजे उसके गांव का आशू उर्फ करूआ राणा पिता अजमेर सिह राणा शराब के नशे में मां बहिन की गदी गंदी गालियां दे रहा था। मैने गालियां देने से मना किया तो आंशू राणा ने 315 बोर के देशी कट्टे से हवाई फायर किया, जिससे मेरा जीवन संकट में पड़ गया। तभी गोली चलने की आवाज सुनकर मेरे पिता गजेन्द्र राणा, चाचा राघवेन्द राणा, चाचा धर्मेन्द्र राणा आ गये तो आशू राणा वहां से भाग गया। फरियादी की रिपोर्ट पर दिनांक 29.10.2026 को थाना उटीला में अप.क्र. 96/26, धारा 296, 125 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री जयराज कुबेर एवं अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) ग्वालियर डॉ. शिवेश सिंह बघेल के निर्देश पर एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उटीला उप निरी. नरेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में पुलिस टीम को उक्त घटना के आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना दिनांक 30.10.2026 को थाना उटीला पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का फरार आरोपी आशु उर्फ करूआ इस समय ग्राम सिहारा उटीला में देखा गया है। उक्त सूचना पर पुलिस की टीम द्वारा ग्राम सिहारा उटीला से उक्त प्रकरण के आरोपी आशू उर्फ अंशु उर्फ करुआ पिता अजमेर सिंह राणा 22 साल निवासी सियारा थाना उटीला जिला ग्वालियर को धरदबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिन्दा राउण्ड मिला जिसे मौके पर ही जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
नाम आरोपी:- आशू उर्फ अंशु उर्फ करुआ पिता अजमेर सिंह राणा 22 साल निवासी सियारा थाना उटीला जिला ग्वालियर
जप्त मशरूकाः- एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिन्दा राउण्ड किया जप्त।





