🔴 आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा एवं एक जिन्दा राउण्ड किया जप्त।
ग्वालियर। 02.11.2026
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी हरीओम सिह तोमर निवासी ग्राम बड़कागांव ने थाना आरोन में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 28.10.2026 की शाम को उसकी हारवेस्टर मशीन ग्राम बराहना सेकरा मौजा में सुग्रीव आदिवासी के खेत में धान काटने के लिए गये थे, रास्ते में हमारी कम्पान मशीन राजपाल रावत निवासी बराहना के खेत से होकर के निकली थी, जिससे उनकी फसल में थोडा सा नुकसान हो गया था। इसी बात को लेकर राजपाल रावत, आशीष रावत आये और मुझे मां बहन की गालियां देने लगे। मैने गाली देने से मना किया तो उन्होने मेरी लात घूसों से मारपीट की तभी एक काली स्कार्पियो से ब्रिजेन्द्र रावत निवासी बाजना तथा श्याम सिंह रावत व करुआ रावत आये और इन्होने भी मेरे साथ मारपीट की तथा करुआ रावत तथा बिजेन्द्र रावत ने देशी कट्टों से हवाई फायर किया, जिससे हमारे जीवन को संकट पैदा हो गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना आरोन में आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0- 75/26 धारा 115(2),296(ए),351(2), 3(5),125 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री जयराज कुबेर(रापुसे) के द्वारा थाना आरोन पुलिस की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी घाटीगांव श्री शैलेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आरोन उनि0 बलवीर मावई के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना आज दिनांक 02.11.2026 को थाना आरोन पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी ब्रिजेन्द्र रावत करई तिराहे पर खड़ा है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति करई तिराहे पर खड़ा मिला, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम ब्रिजेन्द्र रावत पुत्र चिन्टूराम रावत उम्र 40 साल निवासी ग्राम गाजना थाना बेलगढा जिला ग्वालियर का होना बताया।
पकड़े गये आरोपी से उक्त प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर अपराध कारित करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी की निशादेही पर उसके घर के पीछे गौंडा से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा एवं एक जिन्दा राउण्ड विधिवत जप्त किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को थाना आरोन के अपराध सदर में गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
जप्त हथियारः- घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा एवं एक जिन्दा राउण्ड।





