🔴 उक्त वारंटी हत्या सहित डकैती के प्रकरण में माननीय न्यायालय के समक्ष ट्रायल के दौरान फरार हो गया था।
🔴 उक्त प्रकरण में माननीय न्यायालय डबरा द्वारा आरोपी के खिलाफ एक स्थाई वारंट भी जारी किया गया था।
ग्वालियर दिनांक 03.11.2026। ग्वालियर जिले में फरार आरोपियों तथा स्थाई वारंटियों की धरपकड हेतु अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 03.11.2026 को थाना गिजोर्रा पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना गिजोर्रा के अप0क्र0-63/19 धारा 302,394,396 भादवि, 11/13 एमपीडीव्हीपीके एक्ट एवं माननीय न्यायालय डबरा के प्र.क्र. 14/19 में फरार स्थाई वारंटी वाहिद खान ग्राम जंगलपुरा के हार में बने वोर के पास जिला भिंड में देखा गया है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री जयराज कुबेर,(रापुसे) द्वारा थाना गिजोर्रा पुलिस को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गिजोर्रा उनि0 उपेन्द्र सिंह धाकड़ के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति ग्राम जंगलपुरा के हार में बने वोर के पास खटिया पर लेटा हुया मिला, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम वाहिद पुत्र जमील खान उम्र 45 साल निवासी ग्राम जंगलपुरा थाना मौ जिला भिण्ड बताया। उक्त आरोपी के खिलाफ माननीय न्यायालय डबरा द्वारा प्र.क्र. 14/19 में स्थाई वारंट जारी होने से आरोपी को पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तार किया गया।
उक्त आरोपी के खिलाफ थाना गिजोर्रा में अप0क्र0-63/19 धारा 302,394,396 भादवि, 11/13 एमपीडीव्हीपीके एक्ट(हत्या सहित डकैती) का अपराध पंजीबद्ध था, जिसमें आरोपी माननीय न्यायालय के समक्ष ट्रायल के दौरान फरार हो गया था। उक्त प्रकरण में शेष आरोपीगणों को आजीवन कारावास की सजा हुई थी। पकड़ा गया आरोपी ढाई साल से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा निरंतर की जा रही थी, जिसे आज गिजोर्रा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
स्थाई वारंटी- वाहिद पुत्र जमील खान उम्र 45 साल निवासी ग्राम जंगलपुरा थाना मौ जिला भिण्ड।





