ग्वालियर। 09.07.2026
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादिया लक्ष्मी आदिवासी निवासी ग्राम कर्रा दफाई डबरा ने थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 08.07.2026 की दोपहर को वह घर के अंदर छोटे लड़के को लेकर सो रही थी मेरा मझला लडका कार्तिक उर्फ टिंकू आदिवासी उम्म्र 03 साल घर के बाहर खेल रहा था जब वह सोकर उठी तो मेरा लड़का कार्तिक उर्फ टिंकू आदिवासी घर के बाहर नहीं था मैने आस पड़ोस वालों से पूछा तो मेरे पडोसी के लडके ने बताया कि तुम्हारे लडके को होतम उर्फ करिया अपनी मोटर साईकिल पर उठाकर ले गया है। रिपोर्ट पर से थाना डबरा सिटी में अप0क्र0- 360/26 धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) तत्काल मौके पर पहुॅचे तथा उनके द्वारा सम्पूर्ण घटना की जानकारी ली गई साथ ही मौके पर उपस्थित अधिकारियों को ग्वालियर पुलिस की एक दर्जन टीमें बनाकर उक्त अपहृत नाबालिग बालक को शीध्र सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देश दिए गये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर एवं प्रभारी एसडीओपी डबरा श्री जितेन्द्र नगाइच के मार्गदर्शन में पुलिस की टीमों व तकनीकी सेल को नाबालिग बालक को दस्तायाब करने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पतारसी हेतु अन्य स्थानों पर उसकी तलाश की गई साथ ही मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। इसी दौरान आज दिनांक 09.06.2026 पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का आरोपी होतम उर्फ करिया प्रजापति को ग्राम बिलौनी थाना नरवर जिला शिवपुरी में आदिवासी दफाई के पास अपहृत बालक सहित देखा गया है। उक्त सूचना पर से पुलिस की टीमों को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा ग्राम बिलौनी में आदिवासी दफाई के पास जाकर देखा तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर बालक को लेकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम होतम उर्फ करिया प्रजापति पिता मंशाराम प्रजापति आयु 24 साल निवासी गुप्ता पुरा डबरा हाल मुरारी प्रजापति का ईँट भट्टा मौजा चौतूपाड़ा थाना डबरा (शहर) जिला ग्वालियर का होना बताया।
आरोपी के कब्जे से अपहृत नाबालिग बालक को दस्तयाब किया गया। पकड़े गये आरोपी से बालक को अपहरण करने के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उसने शराब के नशे में होने से बालक को खिलाने के लिये ले जाना बताया। पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त पेशन प्रो मोटर सायकिल को पास के खेत के पास से विधिवत जब्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी को थाना डबरा सिटी के अपराध सदर में गिरफ्तार किया जाकर बालक को परिजनों के सुपुर्द किया गया और आरोपी से उक्त प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।





