🔴 आरोपी से एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड तथा बिना नम्बर के नीले रंग के फार्मट्रक ट्रैक्टर व ट्रॉली के जप्त किया।
ग्वालियर दिनांक 05.03.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एंव अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। होली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए अति0 पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर द्वारा भी अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर संदिग्धों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गिजोर्रा उप निरीक्षक उपेन्द्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में थाना बल की टीम द्वारा संदिग्धों की चेकिंग हेतु होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र में लगातार इलाका भ्रमण किया जा रहा था। इसी दौरान आज दिनांक 05.03.2026 को इलाका भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम काशीपुर तिराहा माता मदिर के पास नीले रंग के बिना नम्बर के ट्रैक्टर में ट्रोली लगाकर और हाथ में 315 बोर का कट्टा लेकर लहराता हुआ तंग गलियों में दौड़ाते हुये हुडदंग मचा रहा है।

उक्त सूचना पर थाना प्रभारी गिजोर्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम मुखबिर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान ग्राम काशीपुर तिराहा माता मंदिर के पास पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति अपने बिना नम्बर के नीले रंग के फार्मटेक ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था जिसके पीछे सिन्दुरी रंग की ट्रोली लगी हुई थी और ट्रैक्टर पर बैठकर हुडदंग मचा रहा था। उक्त व्यक्ति को पकड़ा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम दिलीप यादव पुत्र रतन सिंह यादव आयु 25 वर्ष निवासी गाम गणेशपुरा थाना गिजोर्रा जिला ग्वालियर हाल पता ग्राम सोसा लक्ष्मण यादव का घर थाना उटीला जिला ग्वालियर का होना बताया।
उसके बाद पकड़े गये दिलीप यादव की तलाशी ली गई तो उसके लोअर के दाहिनी तरफ की जेब में एक 315 बोर का कट्टा एवं एक 315 बोर का जिन्दा राउण्ड रखा हुआ मिला। आरोपी दिलीप यादव का यह कृत्य धारा 281 बीएनएस 25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट का दण्डनीय पाये जाने मौके पर आरोपी से उक्त 315 बोर का कट्टा एवं एक जिन्दा राउण्ड तथा बिना नम्बर के नीले रंग के फार्मट्रक ट्रैक्टर व ट्रॉली को जप्त कर आरोपी को थाना गिजोर्रा में अप0क्र0 18/26 धारा 281 बीएनएस 25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट में विधिवत गिरफ्तार किया गया।
जप्त मशरूका :- एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड तथा बिना नम्बर के नीले रंग के फार्मट्रक ट्रैक्टर व ट्रॉली के जप्त किया। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ थाना गिजोर्रा में पूर्व में भी अवैध हथियार बरामद कर अप० क0 149/22 धार 25 (1बी) ए आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।





