ग्वालियर। 24.02.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक (मध्य / यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल (भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
घटना का संक्षिप्त विवरण- फरियादिया सबनम खान (परिवर्तित नाम) निवासी घोसीपुरा थाना इन्दरगंज जिला ग्वालियर ने थाना इन्दरगंज में रिपोर्ट लेख कराई कि उसकी लड़की मीना (परिवर्तित नाम) उम्र 17 साल जो दिनांक 22.02.2026 को बाजार जाने की बोलकर गई थी तो रात तक वापस नहीं आई। हम लोगों ने रिश्तेदारी व आसपास तलाश किया लेकिन नही मिली, कोसई अज्ञात व्यक्ति मेरी लडकी को बहला फुसलाकर ले गया है। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना इन्दरगंज में अप0 क0 41/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त नाबालिग बालिका के अपहृत होने की सूचना प्राप्त होने पर सीएसपी इन्दरगंज श्री रोबिन जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इन्दरगंज निरीक्षक दीप्ती तोमर द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालिका की सकुशल दस्तयाबी हेतु लगाया गया। थाना इन्दरगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहृत बालिका की आसपास के क्षेत्र में तलाश की जाकर संदेहियों से पूछताछ की गई और मुखबिर तंत्र के सक्रिय किया गया।
दौराने विवेचना थाना इन्दरगंज पुलिस को दिनांक 23.02.2026 को तकनीकी सहायता एवं जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अपहृत बालिका जयपुरा राजस्थान में है। सूचना पर पुलिस की एक टीम को जयपुर भेजा गया। पुलिस टीम जयपुर में अपहृत बालिका की तलाश में होटल पंचवटी स्टेशन के पीछे पहुंचे जहां पर अपहृत बालिका पुलिस टीम को मिली। थाना इन्दरगंज पुलिस द्वारा अपहृत बालिका को दस्तयाब कर वापस ग्वालियर आये अपहृत बालिका के कथनों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।





