🔴 उक्त प्रकरण में क्रॉस कायमी की गई थी, जिसमें दोनों पक्षों के सभी 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ग्वालियर। 19.08.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के द्वारा लंबित गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ व प्रकरण के त्वरित निकाल हेतु निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) डॉ. श्री शिवेश सिंह बघेल द्वारा थाना प्रभारी बिजौली को अपराध क्रमांक 137/2026 धारा 109(1),296,115(2),3(5) बीएनएस इजाफा धारा 25/27,30 आर्म्स एक्ट में वांछित शेष फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजौली उप निरी. सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना थाना बिजौली पुलिस द्वारा दिनांक 18.08.2026 को उक्त प्रकरण में फरार आरोपी मोहर सिंह पुत्र धनीराम बघेल को 56 साल एवं राजेश पुत्र मोहर सिंह बघेल उम्र 24 साल निवासीगण खेरियामोदी थाना बिजौली को थाने के पास से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये दोनों आरोपियों से उक्त प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी मोहर सिंह की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक बांस का डंडा व आरोपी राजेश से घटना में प्रयुक्त एक 32 बोर की पिस्टल विधिवत जप्त की गई। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को थाना बिजौली के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में थाना बिजौली में क्रॉस कायमी की गई थी, जिसमें दोनों पक्षों के सभी 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 01.07.2026 को थाना बिजौली क्षेत्रांतर्गत ग्राम खेरिया मोदी में उधारी के पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। फरियादी दीपक बघेल द्वारा अपने पड़ोसी साहब सिंह बघेल से उधार दिए गए शेष 11,000 रुपये वापस मांगने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि साहब सिंह एवं उसके परिजनों ने फरियादी के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की। बीच-बचाव करने आए फरियादी के माता-पिता पर भी आरोपियों द्वारा लाठी-डंडों से हमला किया गया। इसी दौरान आरोपियों राहुल एवं राजेश द्वारा जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई, जिससे फरियादी के पिता शिवराम सिंह गोली लगने से घायल हो गए। घटना में फरियादी की माता देवी बाई भी घायल हुईं। फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ थाना बिजौली में अपराध क्रमांक 137/2026 धारा 109(1),296,115(2),3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
गिरफ्तार आरोपीगण:-
1. मोहर सिंह पुत्र धनीराम बघेल को 56 साल।
2. राजेश पुत्र मोहर सिंह बघेल उम्र 24 साल निवासीगण खेरियामोदी थाना बिजौली ग्वालियर।
जप्त मशरूका:- घटना में प्रयुक्त एक 32 बोर की पिस्टल एवं एक बांस का डंडा जप्त किया गया।





