🔴 आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक लायसेंसी बन्दूक तथा बाल अपचारी से एक लाठी जप्त की गई।

ग्वालियर। 11.07.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के द्वारा लंबित गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ व प्रकरण के त्वरित निकाल हेतु निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) डॉ. श्री शिवेश सिंह बघेल द्वारा थाना प्रभारी बिजौली को अपराध क्रमांक 137/2026 धारा 109(1), 296, 115(2), 3(5) बीएनएस में फरार आरोपियों की शीघ्र धरपकड़ हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*:- दिनांक 01.07.2026 को थाना बिजौली क्षेत्रांतर्गत ग्राम खेरिया मोदी में उधारी के पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। फरियादी दीपक बघेल द्वारा अपने पड़ोसी साहब सिंह बघेल से उधार दिए गए शेष 11,000 रुपये वापस मांगने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि साहब सिंह एवं उसके परिजनों ने फरियादी के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की। बीच-बचाव करने आए फरियादी के माता-पिता पर भी आरोपियों द्वारा लाठी-डंडों से हमला किया गया। इसी दौरान आरोपियों राहुल एवं राजेश द्वारा जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई, जिससे फरियादी के पिता शिवराम सिंह गोली लगने से घायल हो गए। घटना में फरियादी की माता देवी बाई भी घायल हुईं। घायलों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ थाना बिजौली में अपराध क्रमांक 137/2026 धारा 109(1), 296, 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजौली उप निरी. सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना इलाका भ्रमण के दौरान ग्राम हसनपुरा में जरिये मुखबिर सूचना मिली कि अपराध क्रमांक 137/26 धारा 109(1),296,115(2),3(5) बीएनएस के आरोपीगण करगवाँ तिराहे के पास घूम रहे हैं।

उक्त सूचना पर पुलिस टीम को लेकर करगवाँ तिराहे के पास पहुँचे तो दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागते हुए दिखाई दिये, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकडा नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम राहुल बघेल पुत्र मोहर सिंह बघेल उम्र 22 साल निवासी खेरियामोदी थाना बिजौली एवं दूसरा बाल अपचारी(विधि विरूद्ध बालक) होना पाया। बाद दोनों से उक्त अपराध के संबंध में पूछताछ की उन्होने जुर्म करना स्वीकार किया। थाना बिजौली पुलिस द्वारा आरोपी राहुल बघेल की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक लायसेंसी बन्दूक तथा बाल अपचारी से एक लाठी जप्त की गई। बिजौली पुलिस द्वारा आरोपी राहुल बघेल को गिरफ्तार कर बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया जाकर प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:- राहुल बघेल पुत्र मोहर सिंह बघेल उम्र 22 साल निवासी खेरियामोदी थाना बिजौली।

जप्त मशरूका:- आरोपी से एक लायसेंसी बन्दूक, बाल अपचारी से एक लाठी जप्त की गई

keyboard_arrow_up
Skip to content