🔴 आरोपी से एक बाइक भी जप्त कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गई।
ग्वालियर। दिनांक 01.11.2026 – प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री जयराज कुबेर के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में क्राईम ब्रांच ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एबी रोड मुदगल पंप, फूड एण्ड वेबरेज के पास ग्वालियर में एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लिये खड़ा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर क्राईम ब्राच एवं थाना गिरवाई पुलिस की सुयक्त टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु भेजा गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुक्रम में डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार, डीएसपी अपराध श्री मनीष यादव एवं डीएसपी ग्रामीण श्री बिन्दुसार सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच श्री अमित शर्मा एवं थाना प्रभारी गिरवाई निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ यादव के द्वारा पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया।
पुलिस टीम को मुदगल पेट्रोल पंप के पास ग्वालियर फूड एण्ड वेवरेज के सामने ए.बी. रोड के किनारे मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति स्पलेण्डर मोटर साईकल पर बैठा दिखा, जो पुलिस को देखकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा घेरकर संदिग्ध को पकड़ा और नाम व पता पूछता तो उसने जण्डेल यादव पुत्र लक्ष्मण सिहं यादव उम्र 35 साल निवासी ग्राम गोकुलपुर गिरवाई जिला ग्वालियर का होना बताया।
पकड़े गये संदिग्ध की तलाशी लेने पर संदेही जण्डेल यादव की तलाशी और मोटर साईकल के दाहिने हैण्डल पर टंगे थैले को चेक किया तो थैले के अंदर एक पारदर्शी पॉलीथिन में हरी पत्ती डंठल व बीज युक्त मिश्रण मिला जो अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया। अवैध मादक पदार्थ गांजा की पॉलीथिन सहित तोल कराने पर बजन 02 किलो 015 ग्राम होना पाया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध गांजा एवं मोटर साइकिल को जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना गिरवाई में अप0क्र0 218/26 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरवाई पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर गांजा कहां से लाया जा रहा था और किन स्थानों पर इसकी सप्लाई की जा रही थी इसके संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है, पूछताछ में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी खुलासा होने की संभावना है।
गिरफ्तार आरोपी:- जण्डेल यादव पुत्र लक्ष्मण सिहं यादव उम्र 35 साल निवासी ग्राम गोकुलपुर गिरवाई जिला ग्वालियर
जप्त मशरूका:- अवैध गांजा 02 किलो 015 ग्राम कीमती लगभग 16 हजार रूपये का जप्त।





