ग्वालियर। 01.03.2026।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 23.02.2026 को फरियादी नारायण महादेव टिकेकर निवासी विंडसर हिल्स ग्वालियर ने थाना क्राइम ब्रांच में रिपोर्ट लेख कराई कि उसे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा सीबीआई अधिकारी बनकर उसे डिजिटल अरेस्ट कर कुल रकम 02 करोड़ 52 लाख 16 हजार रूपये की ठगी की गई है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना क्राइम ब्रांच में अप0क्र0- 10/26 धारा 318(4),319(2),308(2) बीएनएस 66डी आईटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त ठगी की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक (पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर को क्राइम ब्रांच ग्वालियर की सायबर क्राइम विंग से उक्त सायबर फ्रॉड में वांछित आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही कर उन्हे पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशो के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार एवं श्री मनीष यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा के द्वारा सायबर क्राइम प्रभारी निरी0 धर्मेन्द्र कुशवाह के नेतृत्व में सायबर क्राइम विंग की टीम को उक्त सायबर फ्रॉड में सम्मलित आरोपियों की पतारसी कर उन्हे पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा तकनीकी जानकारी के आधार पर ज्ञात हुआ कि उक्त ठगी की राशि में से 30 लाख 91 हजार रूपये दिल्ली निवासी एक व्यक्ति के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हुए है। जिस पर से सायबर क्राइम ब्रांच की एक टीम को दिल्ली रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा दिल्ली में तलाश कर उक्त खाता धाकर व उसके तीन साथियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस टीम को आरोपीगणों से पूछताछ व प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर ज्ञात हुआ है कि उक्त आरोपीगण फर्जी फर्म बनाकर उन फर्मो के नाम पर बैंक खाते खुलवाते हैं और उन बैंक खातों से ठगी की प्राप्त राशि को अन्य बैंक खातों में ट्रॉसफर करते हैं। उक्त आरोपीगण पकड़े ना जायें तो जगह बदल-बदलकर अपना ऑफिस बनाते थे और कुछ दिनों बाद उसे बंद कर देते थे।
उक्त आरोपी के बैंक खातों में ठगी गई राशि के अलावा भी अन्य राशि आई थी, जिनमें करीब 01 करोड रूपये का ट्रांजेक्शन घटना दिनांक को होना पाया गया है। आरोपी के अन्य बैंक खाते भी ज्ञात हुये हैं जिनमें करोड़ो की राशी आई है। पुलिस द्वारा अन्य राज्यों की पुलिस से संपर्क कर उक्त आरोपियों की सूचना दी जा रही है। उक्त आरोपियों द्वारा अन्य राज्यों के लोगों के साथ भी ठगी को अंजाम दिया गया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के ऊपर के आकाओं को भी तलाश किया जा रहा है। उक्त आरोपियों से फर्म की शीलें, मोहर एवं बैंकिंग संबंधी दस्ताबेज जप्त किये गये हैं।
नाम आरोपीगण :-
1. मोहित मिश्रा पुत्र रामनरेश मिश्रा उम्र 31 वर्ष निवासी चाणक्य पैलेस 1 स्ट्रीट नंबर 48 जनकपुरी नई दिल्ली (खाताधारक)
2. राहुल प्रजापति पुत्र प्रेम सिंह प्रजापति उम्र 25 वर्ष निवासी धरमपुरा प्रथम नजफगढ़ नई दिल्ली
3. हरीश यादव पुत्र रामबाबू यादव उम्र 25 वर्ष निवासी धरमपुरा एक्सटेंशन नजफगढ़ नई दिल्ली
4. साहिल पुत्र फिरोज खान निवासी मोहन गार्डन उत्तम नगर नई दिल्ली
जप्त मशरूकाः- फर्जी फर्म की शीलें, मोहर एवं बैंकिंग संबंधी दस्ताबेज किये जप्त।





