ग्वालियर। 03.05.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्रीमती विदिता डागर (भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

*घटना का संक्षिप्त विवरणः* फरियादी नीतेश (परिवर्तित नाम) निवासी नाका चन्द्रबदनी, ग्वालियर ने दिनांक 01.05.2026 को थाना पर रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 30.04.2026 को रात्रि के समय मेरी बेटी सपना (परिवर्तित नाम) उम्र 13 साल घर से बिना बताये कहीं चली गई। जिसकी तलाश आसपास एवं रिश्तेदारियों में की उसका कोई पता नहीं चला, मेरे लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना झांसीरोड़ में अपराध क्रमांक 128/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त नाबालिग बालिका के अपहृत होने की सूचना प्राप्त होने पर सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झांसीरोड निरीक्षक शक्ति सिंह यादव द्वारा उक्त प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालिका की दस्तयाबी हेतु थाना बल की टीम को लगाया गया। थाना झांसीरोड पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहृत बालिका की आसपास के क्षेत्र में तलाश की जाकर घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये और और मुखबिर तंत्र के सकिय किया गया।

दौराने विवेचना थाना झांसीरोड़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 03.05. 2026 को उक्त उक्त प्रकरण की अपहृत नाबालिग बालिका को थाना क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब किया गया। थाना झांसीरोड़ पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की परिजनों द्वारा सराहना करते हुए पुलिस को धन्यवाद दिया।

keyboard_arrow_up
Skip to content