🔴 आरोपी से एक 315 बोर की अधिया, एक 315 बोर का जिंदा राउंड तथा एक 315 बोर का खाली खोका जप्त किया गया।
ग्वालियर। दिनांक 07.09.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा ऑपरेशन ईगल के तहत अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने तथा अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 07.09.2026 को थाना चीनोर पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर बारदात करने की नियत से ककरधा नहर की पुलिया के सामने नहर रोड पर खड़ा है, उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति. पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) ग्वालियर श्री जयराज कुबेर द्वारा थाना चीनौर पुलिस को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी भितरवार श्री गगन हनवत के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चीनोर उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह गुर्जर के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान ककरधा नहर की पुलिया के पास, नहर किनारे पेड़ के नीचे एक संदिग्ध बैठा दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा जिसको घेरकर पकड़ा और उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अभिषेक परिहार पुत्र सुखदेव परिहार उम्र 19 साल नि ग्राम किशनपुर थाना चीनौर जिला ग्वालियर (म.प्र) का होना बताया।
पुलिस द्वारा उक्त संदिग्ध की तलाशी ली गई तो उसकी कमर में बाईं तरफ देशी 315 बोर की अधिया खुरसी हुई पाई गई व पेंट की बाईं जेब मे एक जिन्दा राउंड 315 बोर का व एक खाली 315 बोर का कारतूस मिला। आरोपी का कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का दण्डनीय होने से आरोपी के कब्जे से पुलिस द्वारा एक 315 बोर की अधिया व एक जिन्दा राउंड 315 बोर का तथा एक 315 बोर का खाली खोका कारतूस को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना चीनौर में 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में पुलिस द्वारा विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:- अभिषेक परिहार पुत्र सुखदेव परिहार उम्र 19 साल नि ग्राम किशनपुर थाना चीनौर जिला ग्वालियर (म.प्र)।
जप्त मशरूका:- एक 315 बोर की अधिया, एक 315 बोर का जिन्दा राउंड तथा एक 315 बोर का खाली खोका जप्त किया गया।
सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी चीनोर उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह गुर्जर, प्र.आर. कृष्णपाल सिंह रावत, आर अखिलेश गुर्जर, आर. विनय की सराहनीय भूमिका रही।





