🔴 सिरोल स्थित मॉं पीतांबरा स्टील ट्रेडर्स के कारखाने में 47 सिंगल और 10 डबल एवं पांच वाली 01 गन तैयार हालत में मिलीं, 05 पैकेट पोटास भी बरामद।
🔴 दबिस के दौरान मौके पर स्वयं पहुंचे एसएसपी ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे), संबंधित संचालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश।

🔴 मुरार के घासमण्डी क्षेत्र में दो दुकानों से 08 गन जप्त, दोनों दुकानदारों के विरुद्ध थाना मुरार में की गई कार्रवाई।

ग्वालियर, दिनांक 23.10.2026। दीपावली एवं आगामी त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्वालियर पुलिस द्वारा कार्बाइड गन के अवैध निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर तथा अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर डॉ0 शिवेश सिंह बघेल एवं श्री जयराज कुबेर के मार्गदर्शन में जिलेभर में पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीमें हार्डवेयर की दुकानों, फैब्रिकेशन यूनिट्स तथा कैल्शियम कार्बाइड बेचने वाले प्रतिष्ठानों की लगातार जांच कर रही हैं। इसी अभियान के दौरान सिरोल क्षेत्र में कार्बाइड गन बनाने वाले कारखाने तथा मुरार क्षेत्र में दो दुकानों पर कार्रवाई की गई।

*सिरोल के कारखाने में 58 कार्बाइड गन तैयार मिलीं* – एसएसपी ग्वालियर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना सिरोल पुलिस को सूचना मिली कि सिरोल चौराहे के पास स्थित मॉं पीतांबरा स्टील ट्रेडर्स के कारखाने में बड़ी संख्या में कार्बाइड गन तैयार की जा रही हैं। सूचना पर थाना प्रभारी सिरोल उप निरी0 कमल किशोर यादव द्वारा थाना सिरोल पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम के मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान कारखाने में तैयार हालत में 47 सिंगल एवं 10 डबल एवं 5 वाली 01 कुल 58 गन मिलीं। पुलिस को मौके से पोटास के 05 पैकेट भी मिले। पुलिस द्वारा कारखाने के संचालक रमन ओझा पुत्र गोविंद ओझा निवासी शिवनगर थाना सिरोल जिला ग्वालियर के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*मौके पर पहुंचे एसएसपी, दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश* – कारखाने में बड़ी मात्रा में बेचने के लिए गन तैयार किए जाने की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कारखाने का निरीक्षण कर तैयार सभी गन एवं अन्य सामग्री के संबंध में जानकारी ली तथा थाना प्रभारी सिरोल को संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

*मुरार में दो दुकानों से 08 गन जप्त* – इसी अभियान के तहत थाना मुरार पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीमों ने घासमण्डी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दुकानदार अनिल झा पुत्र रामस्वरूप झा, निवासी घासमण्डी, थाना मुरार की दुकान से बेचने के लिए तैयार की गईं 06 गन जप्त कीं। वहीं, क्षेत्र के ही अन्य दुकानदार काले खान की दुकान से 02 गन जप्त की गईं। दोनों दुकानदारों को अभिरक्षा में लेकर उनके विरुद्ध थाना मुरार में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*ग्वालियर पुलिस की आमजन से अपील* – ग्वालियर पुलिस आमजन से अपील करती है कि कार्बाइड गन का उपयोग गंभीर दुर्घटना, चोट एवं अन्य खतरों का कारण बन सकता है। इसलिए स्वयं भी इसके उपयोग से बचें और बच्चों को भी ऐसी खतरनाक गतिविधियों से दूर रखें।

keyboard_arrow_up
Skip to content