ग्वालियर। 01.03.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
घटना का संक्षिप्त विवरण :- फरियादिया गीता(परिवर्तित नाम) निवासी घासमण्डी ग्वालियर ने थाना पर रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 31.01.2026 के मेरी लड़की सुनीता(परिवर्तित नाम) उम्र लगभग 16 साल शाम के समय कोचिंग की बोलकर घर से गई थी, जो वापस नही आई, मैने अपनी लड़की की तलाश आसपास नाते रिश्तेदारियों में एवं सम्भावित स्थानों पर की गई कोई पता नहीं चला। मुझे शंका है कि मेरी लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना ग्वालियर में अप0क्र0 41/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त नाबालिग बालिका के अपहृत होने की सूचना प्राप्त होने पर सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्ण पाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक प्रशांत शर्मा द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालिका की सकुशल दस्तयाबी हेतु लगाया गया। थाना ग्वालियर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहृत बालिका की आसपास के क्षेत्र में तलाश की जाकर संदेहियों से पूछताछ की गई और मुखबिर तंत्र के सक्रिय किया गया।
दौराने विवेचना थाना ग्वालियर पुलिस को तकनीकी सहायता के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त अपहृत बालिका बैंगलोर चिक्कन्याकानाहली में है। जिस पर थाना ग्वालियर पुलिस की टीम को बैंगलोर चिक्कन्याकानाहली भेजा गया, जहां तकनीकी साक्ष्य के आधार पर बस स्टैंड पर एक बालिका एक लडके के साथ दिखी जो अपराध क 41/26 की बालिका की तरह दिख रही थी जिससे नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम उक्त अपहृत बालिका एवं संदेही युवक ने योगेश राठौर पुत्र माधौ सिंह उम्र 28 साल निवासी गोल पहाडिया ग्वालियर का होना बताया। पुलिस द्वारा अपहृत बालिका को मौके पर दस्तयाब किया गया और बालिका के द्वारा मौके पर पूछताछ करने पर बताया कि वह अपनी मर्जी से योगेश राठौर के साथ आ गई थी। पुलिस टीम बालिका और संदेही को साथ लेकर आज दिनांक 01.03.2026 को ग्वालियर वापस आई। थाना ग्वालियर पुलिस द्वारा अपहृत बालिका के कथनों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।





