ग्वालियर। 15.05.2026 ।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी राजकुमार शर्मा निवासी जीएच 711 चावला मार्केट डीडी नगर ग्वालियर ने क्राइम ब्रांच में रिपोर्ट लेख कराई कि वह इंस्टाकार्ड डिलेवरी कम्पनी में जिला ग्वालियर में की जाने वाली समस्त पार्सल डिलेवरी का टीम लीडर है। मेरे यहाँ पर ध्रुव सेम नाम का लडका पार्सल डिलेवरी का कार्य करता है। दिनांक 21.01.2026 को सुबह ध्रुव सेम हमारे ऑफिस से 28 पार्सल डिलेवरी करने के लिए ले कर गया था लेकिन शाम को वह लौट कर नही आया जब मैने जानकारी की तो पता चला की ध्रुव सेम ऑफिस मे अपना डिलेबरी बैग और शिपमेन्ट रख कर चला गया था और अपना मोबाइल बंद कर लिया। ध्रुव सेम जो बैग ऑफिस में छोडकर गया था उस बैग को मेरे द्वारा चेक करने पर ध्रुव सेम को दिये गये 28 पार्सल मे से 16 पार्सल उसने डिलेवर किये थे और 05 पार्सल सही सलामत वापस रखे मिले थे एवं शेष 07 पार्सल जिनमें एंड्रॉइड मोबाइल कीमती 03 लाख 25 हजार रूपये के रखे थे उन 07 पार्सल बॉक्स में मोबाइल के स्थान पर पत्थर रखे मिले एवं डिलिवर किए गये 16 पर्सल के पैसे भी उसके द्वारा जमा नहीं किये गये। फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ थाना क्राइम ब्रांच में अप0क्र0-16/26 धारा 316(2),316(4) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर को क्राइम ब्रांच की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को शीघ्र पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार एवं डीएसपी श्री मनीष यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमित शर के द्वारा क्राइम ब्रांच की टीम व तकीनीकी सेल को उक्त प्रकरण में वांछित फरार आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.05.2026 को तकनीकी सहायता के आधार पर तलाश कर उक्त आरोपी ध्रुव सेम पुत्र रामेश्वर सेम उम्र 25 साल निवासी बारह बीघा, पंचायत भवन थाना माधवगंज जिला ग्वालियर को उसके किराये के मकान अजयपुर लश्कर ग्वालियर से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसके द्वारा उक्त अपराध करना स्वीकार किया। जिस पर से आरोपी को थाना क्राइम ब्रांच के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से एंड्रॉइड मोबाइलों के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा 04 मोबाइल लश्कर व 03 ठाठीपुर में बेचना बताया है, जिनकी पुलिस टीम द्वारा बरामदगी के प्रयास किये जा रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपी – ध्रुव सेम पुत्र रामेश्वर सेम उम्र 25 साल निवासी बारह बीघा, पंचायत भवन थाना माधवगंज जिला ग्वालियर।





